Tuesday, March, 17,2026

जंग के बीच भारत पहुंचा 'शिवालिक' LPG जहाज

नई दिल्ली/मुंद्रा: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। भारतीय एलपीजी कैरियर जहाज 'शिवालिक' कतर से रसोई गैस लेकर सोमवार शाम गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंच गया। संघर्ष के बीच यह भारत पहुंचने वाला पहला एलपीजी जहाज है। जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लदी है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर बताई जा रही है। यह जहाज 14 मार्च को होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। इस बीच केंद्र सरकार ने बताया कि भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर 'जग लाडकी' और नंदा देवी, मंगलवार सुबह कांडला बंदरगाह पर पहुंचने वाला है। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के अनुसार यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात से करीब 81 हजार टन मुरबान कच्चा तेल लेकर भारत आ रहा है। उन्होंने बताया कि जहाज और उस पर सवार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और टैंकर के मंगलवार को मुंद्रा बंदरगाह पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, अमेरिका ने भारत समेत कई देशों से स्ट्रेट ऑफ होमुंज में अपने युद्धपोत भेजने की अपील की है। हालांकि, भारत सरकार ने सोमवार को स्पष्ट कर दिया है कि इस मुद्दे पर फिलहाल अमेरिका के साथ कोई द्विपक्षीय चर्चा नहीं हुई है।

ईरान की भारत से मांग... जब्त तीन टैंकर छोड़ें

ईरान ने भारत से फरवरी में जब्त किए गए तीन तेल टैंकरों को छोड़ने की मांग की है। होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने को लेकर चल रही बातचीत के दौरान ईरान ने यह मुद्दा उठाया। ईरान ने भारत से कुछ दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति की मांग भी की है। ईरान के राजदूत ने सोमवार को नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात कर स्थिति पर चर्चा की।

सरकार जल्द ला सकती है 500 करोड़ का सहायता पैकेज

केंद्र सरकार खाड़ी देशों को निर्यात करने वाले भारतीय कारोबारियों को राहत देने की तैयारी में है। वाणिज्य मंत्रालय जल्द ही करीब 500 करोड़ रुपए के सहायता पैकेज की घोषणा कर सकता है। वहीं, भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि भारतीय नागरिक आगे की यात्रा के लिए दूतावास से पूर्व और स्पष्ट समन्वय किए बिना किसी भी सीमा को पार करने का प्रयास न करें। दूतावास के अनुसार बिना जानकारी के ईरान छोड़ने की कोशिश करने पर लोगों को आवागमन और आव्रजन से जुड़ी गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

होर्मुज संकट के बीच बड़ी राहत

होर्मुज जलडमरूमध्य में पैदा हुए गंभीर संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतिक पहल से भारत को बड़ी राहत मिली है। वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी की साख और सक्रिय कूटनीतिक प्रयासों के चलते भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता मिला है। एलपीजी केरियर जहाज 'शिवालिक' गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंच गया है, जबकि 'नंदा देवी' कांडला बंदरगाह पहुंचने वाला है। इन दोनों जहाजों में करीब 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी है, जिससे देश में रसोई गैस की कमी का तत्काल खतरा टल गया है। सूत्रों के अनुसार, संकट की शुरुआत से ही प्रधानमंत्री मोदी खुद इस पूरे मिशन की निगरानी कर रहे थे। खाड़ी देशों के साथ मजबूत संबंधों और 'साइलेंट डिप्लोमेसी' के जरिए भारत ने जहाजों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया। सरकार अब क्षेत्र में फंसे अन्य भारतीय जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए ईरान समेत संबंधित देशों से उच्चस्तरीय वार्ता कर रही है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए प्रयासों से यह सुनिश्चित किया गया है कि वैश्विक तनाव का असर भारत के आम नागरिकों पर न पड़े।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery