Tuesday, March, 17,2026

एनएमसी ने ऑफलाइन ट्रेनिंग अनिवार्य की, आरएमसी ने निकाले आदेश

जयपुर: विदेश से एमबीबीएस की डिग्री लेकर भारत लौटे छात्रों के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों (एफएमजी) को दोबारा फिजिकल ऑनसाइट क्लास और क्लिनिकल ट्रेनिंग लेने के निर्देश दिए हैं। यदि छात्र ऐसा नहीं करते हैं तो संबंधित स्टेट मेडिकल काउंसिल उन्हें स्थायी पंजीकरण नहीं देगी। एनएमसी के सचिव डॉ. राघव की ओर से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की स्टेट मेडिकल काउंसिल को आदेश भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि 2020 और 2021 बैच के जिन छात्रों ने अपने कोर्स का कोई हिस्सा ऑनलाइन माध्यम से किया है, उन्हें उतनी ही अवधि की ऑफलाइन क्लास और क्लिनिकल ट्रेनिंग पूरी करनी होगी।

इस आदेश के विरोध में देशभर के एफएमजी स्टूडेंट्स ने विरोध करने का फैसला लिया है। एनएमसी ने स्पष्ट किया है कि बिना वास्तविक ऑफलाइन ट्रेनिंग के जारी किए गए 'कम्पेनसेशन सर्टिफिकेट' मान्य नहीं होंगे और ऐसी डिग्री भारत में स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं राजस्थान मेडिकल काउंसिल ने भी आदेश जारी कर एनएमसी की गाइडलाइन के अनुसार ही स्थायी रजिस्ट्रेशन देने की बात कही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery