Tuesday, October, 27,2026

पशु चिकित्सा और पशुधन संरक्षण में अग्रणी बने राजस्थान

जोबनेर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था, राष्ट्रीय आय और रोजगार का बड़ा आधार है। राजस्थान दुग्ध उत्पादन में देश में दूसरे स्थान पर है। अब राज्य को पशु चिकित्सा और पशुधन संरक्षण के क्षेत्र में भी देशभर में अग्रणी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। इसके लिए पशुओं के संतुलित आहार, बेहतर स्वास्थ्य और नस्ल सुधार पर वैज्ञानिक तरीके से काम करना जरूरी है। वे सोमवार को राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, जोबनेर में 'वेटनरी मेडिसन इन दी डिजिटल ऐरा' विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सिम्पोजियम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पशु विज्ञान के क्षेत्र में योगदान देने वालों को सम्मानित किया। कुलगुरु प्रो. त्रिभुवन शर्मा ने सिम्पोजियम के उद्देश्यों और आयोजन की जानकारी दी।

देश में सर्वाधिक देशी पशुधन राजस्थान में

राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान में देश का सर्वाधिक देशी पशुधन है। राठी और थारपारकर जैसी गायों की नस्लें प्रदेश की महत्वपूर्ण संपदा है। उन्होंने इनके दूध की गुणवत्ता को बेहतर बताते हुए देशी नस्लों के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पशुओं में रोग की पहचान करना मनुष्यों की तुलना में अधिक कठिन है। मनुष्य अपनी पीड़ा बता सकता है, लेकिन पशु ऐसा नहीं कर सकते। इसलिए पशु चिकित्सकों की जिम्मेदारी अधिक महत्वपूर्ण हो आती है।

छोटे पशुपालकों को प्रोत्साहन देने पर जोर

राज्यपाल ने कहा कि दूध का बड़े पैमाने पर उपयोग मिठाई निर्माण में होता है और राजस्थान से मिठाइयों का विदेशों में भी निर्यात किया जाता है। दुग्ध उत्पादन में छोटे किसानों और गरीब पशुपालकों का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जाने चाहिए। राज्यपाल ने केंद्र सरकार की राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पहल पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery