Thursday, January, 29,2026

पांच बच्चों के संग कुएं में कूदी मां, दो जुड़वा मासूमों की मौत

रायपुर (व्यावर): रायपुर मारवाड़ के झूठा गांव में गुरुवार सुबह 5 बच्चों के साथ एक ने महिला कुएं में कूद गई। लोगों महिला और तीन बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन दो जुड़वा भाइयों की मौत हो गई। गंभीर घायल महिला सहित तीन बच्चों को रायपुर के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला का घर में किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसने यह दिल दहलाने वाला कदम उठाया।

एएसआई कैलाश नायक ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे महिला सुमित्रा (30) अपने पांच बच्चों दीपू (5), दिव्या (3), काली (2) और 1 साल के जुड़वा नारू और प्रेम को लेकर कुएं में कूद गई। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने सुमित्रा और पांचों बच्चों को बाहर निकाल लिया। पुलिस सभी को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने नारू और प्रेम को मृत घोषित कर दिया।
एएसआई ने बताया कि घटना के समय सुमित्रा का पति भाकर राम ब्यावर गया हुआ था। सुमित्रा और भाकर राम की शादी 9 साल पहले हुई थी। पुलिस घटना को लेकर जांच में जुटी है। एक ग्रामीण महिला के अनुसार सुमित्रा और उसकी जेठानी मुबह लकड़ी लेने गई थी। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद सुमित्रा घर आ गई और बच्चों को लेकर निकल गई। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही लग सकेगा।

जंगल मे बकरियां छोड़ने गई बालिका का शव मिला, पिता पर हत्या का शक

अलवर। अलवर में नौ साल की मासूम बालिका की हत्या का मामला सामने आया है। बालिका की हत्या का शक पिता पर ही जताया जा रहा है। पुलिस बालिका के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र का गुरुवार सुबह 8 बजे का है। एएसपी शरण गोपीनाथ कांबले ने बताया कि बालिका का शव झाड़ियों में मिला था। बालिका गुरुवार सुबह 8 बजे घर से बकरियां छोड़ने के लिए जंगल में गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। बच्ची के शरीर पर खरोच के निशान भी है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। बच्ची के ताऊ और ममेरे भाई ने अलग-अलग शिकायत दी है। ममेरे भाई ने बच्ची के पिता पर ही हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ताऊ ने हत्या की आशंका जताई है। प्रारंभिक जांच में बच्ची के गले और शरीर पर खरोंच के निशान मिले है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के समय बच्ची की मां पीहर गई हुई थी। पुलिस अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery