Tuesday, August, 12,2025

'नमामि यमुने' मिशन का शुभारंभ

नाथद्वारा: नाथद्वारा में जल संरक्षण एवं यमुना स्वरूप बनास नदी की स्वच्छता को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई। तीज के अवसर पर महाराज विशाल बावा के नेतृत्व में 'नमामि यमुने' मिशन का शुभारंभ किया गया। मिशन के तहत नाथद्वारा मंदिर मंडल ने पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन की दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया। तिलकायत गोस्वामी महाराज के निर्देश पर मंदिर मंडल के अधिकारियों को नाथद्वारा एवं आस-पास की बावड़ियों व जलस्रोतों के संरक्षण के लिए योजनाएं तैयार करने के आदेश दिए गए। प्रथम चरण में, निजी व्यक्तियों व स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से सेठ-सेठानी बावड़ी की सफाई, पुनर्जीवन एवं उन्नयन का कार्य किया जाएगा। इसके लिए एक कार्यदल का गठन किया गया है, जो इस परियोजना को मूर्तरूप देगा। इसके अतिरिक्त, बनास नदी की सफाई तथा घाटों के सुधार के लिए एक समग्र योजना तैयार की जाएगी, जिससे जनसहभागिता को बढ़ावा मिल सके और भविष्य में बनास की संध्या आरती एक नियमित आयोजन बन सके।

मंदिर मंडल सरकार से यह भी आग्रह करेगा कि वह नाथद्वारा नगर से गुजरने वाले दो प्रमुख नालों का विकास करे, जो वर्तमान में प्रदूषित अवस्था में हैं। महाराज विशाल बावा ने नगरवासियों से मिशन 'नमामि यमुने' से जुड़ने की अपील की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery