Tuesday, March, 10,2026

बाणगंगा नदी बनी काल... 3 मासूमों की मौत, गांव में मातम

दौसा: जिले के सैंथल थाना क्षेत्र में बापी गांव के पास बाणगंगा नदी में रविवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। नदी में डूबने से भाई-बहन सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे नदी किनारे मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान बरसाती पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में पैर फिसलने से एक बच्ची गिर गई और उसे बचाने के प्रयास में दो अन्य बच्चे भी पानी में कूद पड़े। गहरा पानी होने के कारण तीनों बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। घटना रविवार दोपहर करीब 2:45 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गहरे गड्ढे से तीनों बच्चों के शव बाहर निकाले। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

जसोता गांव के हैं मृतक

सैंथल थाना प्रभारी रविंद्र चौधरी ने बताया कि मृतकों की पहचान जसोता गांव निवासी पायल जायसवाल (13) पुत्री मुरारीलाल, श्यामसुंदर (15) पुत्र मुरारीलाल और अमित मीणा (11) पुत्र प्रहलाद मीणा के रूप में हुई है। इनमें पायल और श्यामसुंदर सगे भाई-बहन थे। तीनों बच्चे रविवार को मवेशी चराने के लिए बाणगंगा नदी के पास गए थे।

पैर फिसलने से हुआ हादसाः जानकारी के अनुसार पायल, श्यामसुंदर, अमित मीणा और कोमल मीणा नदी किनारे मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान पायल का पैर फिसल गया और वह पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गई। बहन को डूबता देख श्यामसुंदर उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद गया। दोनों को संघर्ष करता देख अमित मीणा भी मदद के लिए गड्ढे में उतर गया, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण तीनों बाहर नहीं निकल सके। तीनों को डूबता देख साथ मौजूद कोमल मीणा घबराकर गांव की ओर मदद के लिए दौड़ पड़ी। वह परिजनों और ग्रामीणों को लेकर मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही तीनों बच्चे पानी में डूब चुके थे। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पिता कर रहा था पास में गेहूं की कटाई: ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के समय अमित के माता-पिता घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे, जबकि पायल और श्यामसुंदर के परिजन मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही सभी परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना पर पहुंचे अधिकारीः सूचना पर तहसीलदार गजानंद मीणा, थाना प्रभारी रविंद्र चौधरी और पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery