Sunday, February, 08,2026

वीरेंद्र चौधरी ने सौपे संस्था प्रधानों को प्रोत्साहन राशि के चेक

नागीर: जायल क्षेत्र के श्री शक्ति विद्यापीठ छापड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुगरडा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, फरडोद में संविधान ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए सम्मान समारोहों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में डॉ. सहदेव चौधरी फाउंडेशन के संस्थापक वीरेंद्र चौधरी ने शिक्षा और संवैधानिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्री शक्ति विद्यापीठ, छापड़ा के संस्था प्रधान भवानी सिंह को डॉ. सहदेव चौधरी फाउंडेशन की ओर से पुरस्कार राशि 21 हजार का चेक सौंपकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थी मनमोहन सिंह, उर्मिला डूडी और रोशनी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रमेश, सुनील विश्नोई सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संस्था प्रधान भवानी सिंह राठौड़ ने अतिथियों का स्वागत किया।

राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय फरडोद में आयोजित कार्यक्रम में संस्था प्रधान भवानी सिंह राठौड़ को 15 हजार रुपए का चेक सौंपकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्रा सरिता नाथ, रविना डूकिया और मोनिका फरडोदा को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगता में तीसरे स्थान पर रहे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुगरडा के प्रधानाचार्य राजेश शर्मा को पुरस्कार स्वरूप 11 हजार रुपए का चेक देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर छात्र श्यामलाल मेघवाल, राजेंद्र नायक, मुकेश मेघवाल को सम्मानित किया गया। विद्यालय के संस्था प्रधान राजेश शर्मा, लेक्चरर रविन कुमार, पीटीआई हरीराम चांगल, वरिष्ठ अध्यापक सत्यनारायण, भन्ना राम, नाथूराम, भंवर लाल गोदारा, मुत्री देवी, अरुणा डिडेल सहित ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान रामकुवार रेवाड़, गुमान डोगीवाल, पीटीआई हनुमान राम, राधा किशन, ओम लोमरोड, लेख राम खोंचड़, चावली विश्नोई, लक्ष्मी चौधरी, सोहन लाल, रमेश, कुलदीप, अंकित, राकेश जांगिड़, प्रियंका डेलू, धन्नाराम और रामकिशोर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के सजग नागरिक बनने की प्रेरणा दी। इन कार्यक्रमों में नागौर ऑटोमोबाइल के डायरेक्टर विजेन्द्र चौधरी, उप प्रधान तिलोक राम रोज, सहदेव रोज, पूर्व सरंपच भुगना राम, देवाराम पोटलिया, नेमाराम गीला विशेष रूप से मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery