Sunday, February, 08,2026

भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 विश्व कप

हरारे: क्रिकेट के नए 'वंडरकिड' वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने शुक्रवार को छठी बार अंडर-19 विश्वकप जीतकर इतिहास रच दिया। टीम ने शुक्रवार को इंग्लैंड पर 100 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। दसवीं बार फाइनल में पहुंची भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 80 बॉल पर 15 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 175 रन बनाए। 412 रन का टारगेट चेज कर रही इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। 'प्लेयर ऑफ द फाइनल' और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुने गए सूर्यवंशी ने जीत के बाद कहा कि टीम ने फाइनल में अनावश्यक दबाव नहीं लेने का फैसला किया था और यही सोच ट्रॉफी जीतने में काफी मददगार साबित हुई। मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद, पृथ्वी शॉ और यश डुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने अंडर-19 विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया है। अब आयुष म्हात्रे भी इस सूची में शामिल हो गए हैं।

सीएम ने दी बधाई

सीएम भजनलाल शर्मा ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार जीत और विश्व विजेता बनने पर भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, जज्बा और टीमवर्क ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह जीत युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है।

सूर्यवंशी और म्हात्रे में 142 रन की साझेदारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और 20 रन पर पहला विकेट गिर गया। एरॉन जॉर्ज नौ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने इंग्लिश गेंदबाजों पर जबरदस्त दबाव बनाया और दूसरे विकेट के लिए 90 गेंदों में 142 रन की शानदार साझेदारी की। तीसरे विकेट के लिए वैभव और वेदांत त्रिवेदी ने 39 गेंदों में 89 रन जोड़े। वेदांत त्रिवेदी ने 32, अभिज्ञान कुंडू ने 40 और कनिष्क चौहान ने नाबाद 37 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिटो ने तीन विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत भी खराब रही और 19 रन पर जोसेफ मूर्स आउट हो गए। बेन डॉकिंस (66) और बेन मायेस (45) ने 74 रन जोड़े, लेकिन उनके आउट होते ही मध्यक्रम बिखर गया। जेम्स मिंटो और कैलब फाल्कनर ने 92 रन की साझेदारी की। फाल्कनर ने 115 रन बनाए। भारत की ओर से आरएस अंबरीश ने तीन विकेट लिए।

रिकॉर्ड्स की बरसात

  • भारत ने अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 100 रन से जीत दर्ज की, जो रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है।
  • 411 रन अंडर-19 विश्व कप और फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
  • भारत प्लेऑफ में 350+ रन बनाने वाली पहली टीम बनी।
  • फाइनल में सबसे बड़े स्कोर का ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड (253/7) टूटा।
  • भारत का अंडर-19 विश्व कप में यह तीसरा 400+ स्कोर है।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery