Friday, February, 06,2026

गहरे आध्यात्मिक बंधनों से बंधे हुए हैं भारत और श्रीलंका: पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत और श्रीलंका 'गहरे सभ्यतागत और आध्यात्मिक बंधनों से बंधे हुए हैं। उन्होंने साथ ही कोलंबो में भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के प्रति आभार व्यक्त किया। गुजरात के अरावल्ली जिले में स्थित देवनीमोरी पुरातात्विक स्थल से प्राप्त इन पवित्र अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी कोलंबो के गंगारामया मंदिर में चार फरवरी से शुरू हुई, जो 11 फरवरी तक जारी रहेगी। लंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने बुधवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जिसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी उपस्थित रहे। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, बुधवार को भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को श्रीलंका में श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का मैं आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने अपना वादा निभाया और इस पवित्र प्रदर्शनी को संभव बनाया।

देवनीमोरी है बौद्ध पुरातात्विक स्थल

भारतीय उच्चायोग के अनुसार, गुजरात का देवनीमोरी एक महत्वपूर्ण बौद्ध पुरातात्विक स्थल है, जहां खुदाई के दौरान एक 'स्तूप' मिला था जिसमें अस्थियों से भरी अवशेष पेटियां, एक तांबे का डिब्बा और सोने-चांदी की पतली चादरें पाई गई।

मोदी ने साझा की श्रीलंकाई राष्ट्रपति की पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति की पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, अप्रैल 2025 में मेरी श्रीलंका यात्रा के दौरान यह निर्णय लिया गया कि ये अवशेष श्रीलंका लाए जाएंगे, जिससे लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा। भगवान बुद्ध का करुणा, शांति और सद्भाव का शाश्वत संदेश मानवता का मार्गदर्शन करता रहे।

भारत के बाहर पहली बार सार्वजनिक दर्शन

यह भारत के बाहर इन अवशेषों का पहला सार्वजनिक दर्शन है। इससे पहले भारत ने श्रीलंका में 2012 में कपिलवस्तु अवशेषों और 2018 में सारनाथ अवशेषों की प्रदर्शनी आयोजित की थी। भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ श्रीलंका पहुंचाए गए देवनीमोरी के पवित्र अवशेष मूल रूप से वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में संरक्षित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery