Wednesday, February, 04,2026

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील पर सहमति रेसिप्रोकल टैरिफ अब 18 प्रतिशत

नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने का ऐतिहासिक फैसला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'टुथ सोशल' पर पोस्ट कर इस जानकारी की पुष्टि की। 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ पर कोई ऐलान नहीं किया गया।

यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई बातचीत के तुरंत बाद आया। इससे पहले अगस्त 2025 में अमेरिका ने भारत पर दो बार टैरिफ लगाया था। एक अगस्त को व्यापार घाटे के हवाले से 25% टैरिफ और 27 अगस्त को रूस से तेल खरीदने की वजह से 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया था। इस कदम से भारत के निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिलेगा और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में भी भारत को लंबी अवधि के लिए स्थिरता मिलेगी। कूटनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार यह मोदी के लिए बड़ी कूटनीतिक और आर्थिक सफलता है।

ट्रंप ने इंडिया गेट और मोदी के साथ फोटो शेयर किए

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें भी साझा कीं। एक में इंडिया गेट की फोटो और दूसरी में पीएम मोदी के साथ उनका मैगजीन कवर शामिल था। उन्होंने लिखा कि यह दर्शाता है कि दोनों नेता कार्य और परिणाम के माध्यम से दोस्ती और सहयोग को आगे बढ़ाते हैं।

मोदी सशक्त और सम्मानित नेताः ट्रंप

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना उनके लिए सम्मान की बात थी। उन्होंने मोदी को अपने 'सशक्त और सम्मानित नेता' के रूप में सराहा। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। ट्रंप ने यह भी कहा कि बातचीत में पीएम मोदी ने रूस से तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका से बड़े पैमाने पर तेल खरीदने पर सहमति जताई। इसके अलावा वेनेजुएला से तेल खरीदने की संभावना पर भी चर्चा हुई। ट्रंप ने इसे यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में मददगार कदम बताया। अमेरिका और भारत के बीच तुरंत प्रभाव से ट्रेड डील तय हो गई। इसके तहत अमेरिका रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% करेगा, वहीं भारत अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाथाओं को घटाकर शून्य करने की दिशा में कदम उठाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने 'बाय अमेरिकन' पहल के तहत अमेरिका से 500 बिलियन डॉलर से ज्यादा के ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदने का संकल्प जताया। ट्रंप ने इसे दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने वाला कदम बताया। ट्रंप ने लिखा, प्रधानमंत्री मोदी और मैं दोनों ऐसे लोग हैं, जो काम पूरा करते हैं और परिणाम देते हैं। भारत के साथ हमारे शानदार रिश्ते और भी मजबूत होंगे।

अब 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैरिफः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई फोन बातचीत के बाद द्विटर पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि 'प्रिय मित्र' ट्रंप से बात करना बहुत अच्छा लगा और यह जानकर बेहद प्रसन्नता हुई कि अब 'मेड इन इंडिया' उत्पादों पर अमेरिका द्वारा लगाया गया टैरिफ घटकर 18% हो जाएगा।' पीएम मोदी ने ट्रंप को भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से इस शानदार घोषणा के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र मिलकर काम करते है, तो इससे आम लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं। प्रधानमंत्री ने वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि में ट्रंप के नेतृत्व को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है। उन्होंने दोनों देशों की साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने की बात दोहराई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery