Wednesday, February, 04,2026

'पिंकफेस्ट 2026' में साहित्य, कला और ज्ञान का होगा संगम

जयपुर: राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक कला के सजीव संगम के रूप में पिंकफेस्ट 2026 का आयोजन 6 से 8 फरवरी तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में होगा। तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महोत्सव कला, साहित्य और मंचीय प्रस्तुतियों के जरिए परंपरा और आधुनिकता के बीच संवाद का सशक्त मंच बनेगा। कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पिंकफेस्ट 2026 के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर सत्यजीत तालुकदार और भवानी शंकर शर्मा उपस्थित रहे। महोत्सव में देश-विदेश के प्रख्यात कलाकार, लेखक और संस्कृति प्रेमी भाग लेंगे। 300 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थान और कला प्रतिष्ठान चित्रकला का प्रदर्शन करेंगे। रूस, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका सहित कई देशों के कलाकारों की सहभागिता पिंकफेस्ट को वैश्विक पहचान दिलाएगी। आयोजक सत्यजीत तालुकदार ने कहा कि पिंकफेस्ट का उद्देश्य कला-संस्कृति को नई ऊर्जा देना और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ना है।

प्रख्यात कलाकारों की कृतियों का कार्यक्रम के दौरान होगा प्रदर्शन

फेस्ट में पद्मश्री थोटा वैकुंटम, पद्मश्री श्याम सुंदर शर्मा, पद्मश्री अद्वैत गणनायक, लालू प्रसाद शॉ, गोगी सरोज पाल, लक्ष्मण ऐलय, नीरज गोस्वामी और धर्मेद्र राठौड़ सहित देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।

विशिष्ट अतिथि एवं सहभागी कलाकार

इस अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में कला, साहित्य और संस्कृति जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। इनमें भारत गुप्ता, पद्मश्री चित्रकार श्याम सुंदर शर्मा, रमेश सी. गौड़, लेखक नर्मदा प्रसाद उपाध्याय, प्रशांत मिश्रा, निर्माता-निर्देशक के. बापैया, राजीव लोचन, ओडिसी नृत्यांगना डॉ. रीला होता और प्रोफेसर हिमाद्रि घोष शामिल है। पिकफेस्ट 2026 का उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को सशक्त बनाना और युवा रचनात्मक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

ये तीन दिन विशेष

  • 6 फरवरी पहले दिन कला प्रदर्शनी, कला संवाद, पुस्तक विमोचन, सृष्टि मंडपम, डिजाइन प्रदर्शनी, अकादमिक सत्र, कार्यशालाएं, ओपन माइक और पिकासो प्रदर्शनी होंगी। मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक 'दो अकेली' का मंचन होगा।
  • 7 फरवरी दूसरे दिन कला व साहित्यिक गतिविधियां जारी रहेंगी। मंच पर काव्य पाठ 'ढाई आखर प्रेम के', फिल्म स्क्रीनिंग, राजस्थानी सिनेमा पर चर्चा और पुस्तक पठन-संवाद होगा।
  • 8 फरवरी समापन दिवस पर साहित्य पर पैनल चर्चा, राजस्थानी भाषा सत्र, बाल रंगमंच कार्यशाला और नाटक 'अजब चोर की गजब कहानी' का मंचन होगा। साहित्य मंच पर प्रेरक संवाद और विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery