Friday, February, 06,2026

'मोहब्बत की दुकान से निकल रही है कब्र खोदने की सियासत'

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। लगभग एक घंटा 27 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने विपक्ष की राजनीति, कांग्रेस के शासनकाल और मौजूदा सरकार की नीतियों पर विस्तार से बात की। भाषण के दौरान विपक्षी दलों ने नारेबाजी शुरू कर दी और राहुल गांधी को बोलने देने की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

प्रधानमंत्री ने विपक्ष के हंगामे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि खरगे जी की उम्र को देखते हुए उन्हें बैठकर नारे लगाने की अनुमति दी जानी चाहिए। इसके बाद विपक्षी सदस्य सदन से बाहर चले गए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'ये कौन सी मोहब्बत की दुकान है, जो मोदी की कन खोदने की बात करती है। क्या यह सार्वजनिक जीवन की मर्यादा का अपमान नहीं है?' उन्होंने कहा कि कांग्रेस, टीएमसी, लेफ्ट और डीएमके दशकों तक केंद्र की सत्ता में रहे, लेकिन उनकी पहचान आज भी डील के नाम पर बोफोर्स घोटाले से जुड़ी है।

ट्रेड डील गर्व का विषय... गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

मोदी ने कहा, 'आज भारत जब अमेरिका, यूरोपियन यूनियन और 27 देशों के समूह के साथ ट्रेड डील करता है, तो यह गर्व का विषय बनता है। इनके समय डील का मतलब बोफोर्स था।' बीते वर्षों में भारत ने नौ बड़े विकसित देशों के साथ व्यापार समझौते किए हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों के लाल किले से दिए गए भाषणों का विश्लेषण किया जाए तो यह साफ दिखता है कि उनके पास कोई स्पष्ट विजन नहीं था। मौजूदा सरकार को उनकी गलतियों को सुधारने में वर्षों की मेहनत करनी पड़ी। आज देश 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म' के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है और भारत 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' पर सवार होकर वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार है। उन्होंने MSME सेक्टर, स्टार्टअप इकोसिस्टम और बैंकिंग सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज एनपीए एक प्रतिशत से भी नीचे है। सरदार सरोवर परियोजना का उदाहरण देते हुए मोदी ने कहा कि नर्मदा डैम की योजना उनके जन्म से पहले बनी थी, लेकिन उ‌द्घाटन उनके पीएम बनने के बाद हुआ।

पीएम के साथ कुछ भी हो सकता थाः स्पीकर ओम बिरला

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा है कि बुधवार को सदन में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कोई अप्रत्याशित घटना हो सकती थी, इसी आशंका के चलते उनकी प्रस्तावित स्पीच टाल दी गई। सुरक्षा कारणों से मैंने स्वयं पीएम से सदन में न आने का आग्रह किया था। समाचार एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि कांग्रेस लोकसभा में प्रधानमंत्री पर हमले की योजना बना रही थी। गौरतलब है कि 5 फरवरी को धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम का संबोधन होना था, लेकिन हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery