Sunday, February, 08,2026

गृह मंत्रालय के आदेश पर अब NIA करेगी जांच

नागौर: जिले के थांवला थाना क्षेत्र के हरसौर गांव में पिछले दिनों बरामद हुए 10 टन विस्फोटक मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय से मिले आदेश के बाद नागौर पुलिस ने मामले की पूरी फाइल और संबंधित दस्तावेज एनआईए के सुपुर्द कर दिए हैं। राजस्थान में अवैध विस्फोटक की बरामदगी को लेकर यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिसकी गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी जांच एनआईए को सौंपने का निर्णय लिया है। नागौर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि 24 जनवरी को थांवला थाना क्षेत्र के हरसौर गांव में सुलेमान खान के घर पर पुलिस ने छापा मारकर 9550 किलो अमोनियम नाइट्रेट सहित भारी मात्रा में डेटोनेटर और ब्लास्टिंग वायर बरामद किए थे। मामले में पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी सुलेमान खान को गिरफ्तार कर लिया था, जिससे पूछताछ के बाद विस्फोटक सप्लाई करने वाले चार अन्य बड़े सप्लायरों को भी एसआईटी ने विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery