Sunday, February, 08,2026

आमरण अनशन खत्म, कानून बनने तक जारी रहेगा महापड़ाव

बीकानेर: खेजड़ी बचाने के लिए बीकानेर से शुरू हुआ आंदोलन हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जालोर तक पहुंच गया। इन जिलों में भी लोगों की ओर से धरने दिए जा रहे हैं। वहीं बीकानेर में बिश्नोई धर्मशाला के सामने चल रहना आमरण अनशन सरकार के लिखित आश्वासन पर खत्म हो गया। महापड़ाव अब भी जारी है। आंदोलनकारियों ने साफ किया है कि कानून बनने तक धरना और क्रमिक अनशन चलता रहेगा। पिछले 4 दिन में 100 से ज्यादा अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ गई थी। इनमें से 14 आंदोलनकारियों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 7 अब भी भर्ती हैं।

शुक्रवार को महापड़ाव में संतों के साथ महिला और पुरुष भी बैठे। गुरुवार को सरकार के मंत्री केके बिश्नोई की मौजूदगी में संतों ने अनशन तोड़ा था। इस दौरान पूरे राजस्थान में खेजड़ी कटाई पर रोक की बात को लेकर विवाद का माहौल बन गया था। इसके बाद गुरुवार रात करीब एक बजे सभी अनशनकारियों ने अपना अनशन तोड़ दिया। शुक्रवार को बीकानेर पश्चिम से विधायक जेठानंद व्यास महापड़ाव स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर जल्द ही कानून बनाएगी। खेजड़ी बचाओ आंदोलन का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल खेजड़ी के संरक्षण का ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आंदोलन है।

करेंगे क्रमिक अनशन

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे परसराम बिश्रोई ने बताया कि क्रमिक अनशन में प्रतिदिन नए पर्यावरण प्रेमी शामिल होंगे। आमरण अनशन भले ही समाप्त कर दिया गया हो, लेकिन महापड़ाव जारी रहेगा और कानून बनने तक आंदोलन रुकेगा नहीं। धरने पर बैठे रामगोपाल विश्नोई ने कहा कि यदि हमारी मांगों के अनुरूप कानून नहीं आता है तो हमारा महापड़ाव जारी रहेगा। हमारी मांग है कि खेजड़ी कटाई पर पूरे राजस्थान में रोक लगाई जाए। अभी केवल बीकानेर व जोधपुर संभाग में खेजड़ी के पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने की घोषणा हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery