Sunday, February, 08,2026

पिता ने जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाया, किया मृत्युभोज

उदयपुर: उदयपुर जिले से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी को सामाजिक रूप से मृत मानते हुए उसका शोक संदेश छपवाया और मृत्युभोज (गौरणी धूप दस्तूर) तक करवा दिया। इतना ही नहीं, पिता ने बेटी को वसीयत से बेदखल करने और उससे सभी पारिवारिक संबंध तोड़ने का भी फैसला किया है। मामला उदयपुर शहर से सटे प्रतापनगर थाना क्षेत्र के चौहानवास गांव का है।

युवती की शादी करीब दो महीने पहले पूरे रीति-रिवाजों के साथ उनके ही समाज के एक युवक से करवाई गई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन अचानक बेटी ने पति और ससुराल पक्ष को धोखा देते हुए अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ दिया। बताया गया है कि बेटी ने न केवल ससुराल बल्कि मायके से भी नाता तोड़ लिया और प्रेमी के साथ भाग गई।

जब इस बात की जानकारी परिवार को मिली तो उन्होंने बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही। ऐसा ही एक मामला पिछले महीने भीलवाड़ा में सामने आया था। तब भी एक पिता ने जिंदा बेटी का मृत्युभोज कराया था।

बेटी ने नहीं मानी पिता की बात

बेटी के पिता ने बताया कि 23 जनवरी को उनकी बेटी ससुराल से प्रेमी के साथ चली गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस की सहायता ली गई और 28 जनवरी को परिवार बेटी तक पहुंचा। इसके बाद दो दिनों में दो बार बेटी से बातचीत की गई, लेकिन उसने परिवार की कोई बात मानने से इनकार कर दिया। पिता की मानें तो बेटी ने साफ शब्दों में कह दिया कि वह अब किसी भी पारिवारिक रिश्ते में नहीं रहना चाहती और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती है। उसने केवल उसी युवक के साथ रहने की बात कही, जिससे उसने प्रेम विवाह किया है।

बेटी के फैसले से पिता नाराज, रिश्ता खत्म करने का ऐलान

बेटी के फैसले से आहत पिता ने सामाजिक रूप से उसे मृत मानने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि उसी दिन परिवार ने हिंदू धर्म की परंपराओं के अनुसार किसी व्यक्ति की मृत्यु पर निभाए जाने वाले सभी सामाजिक रीति-रिवाज पूरे किए। परिवार ने बेटी का शोक संदेश छपवाया और मृत्युभोज का आयोजन भी किया। इसके साथ ही पिता ने बेटी को अपनी संपत्ति से बाहर करने और उससे हमेशा के लिए रिश्ता खत्म करने का ऐलान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery