Sunday, February, 08,2026

डी-रेगुलेशन फेज 2 की तैयारी शुरू

जयपुर: राज्य सरकार ने अनावश्यक नियमों को कम करने और व्यावसायिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में शुक्रवार को कंप्लायंस रिडक्शन एंड डी-रेगुलेशन फेज-2 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मुख्य सचिव ने बैठक में निर्देश दिए कि फेज-2 के बेहतर क्रियान्वयन के लिए विस्तृत कार्य योजना 10 फरवरी तक तैयार कर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में चिह्नित सभी प्राथमिक क्षेत्रों में राज्य सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है और दूसरे चरण में भी इसी गति एवं प्रतिबद्धता के साथ काम सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

कंप्लायंस रिडक्शन में राजस्थान की स्थिति और मजबूतः उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे व्यापक, संरचनात्मक और दूरदर्शी सुधारों के परिणामस्वरूप राजस्थान ने कंप्लायंस रिडक्शन और डी-रेगुलेशन के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में अपनी स्थिति को और अधिक सुदृढ़ किया है।

बैठक में भूमि उपयोग, भवन निर्माण, यूटिलिटीज एवं विभिन्न अनुमतियां, विद्युत, पर्यावरण, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में एसीएस उच्च एवं तकनीकी शिक्षा कुलदीप रांका, एसीएस वन एवं पर्यावरण आनंद कुमार, एसीएस पर्यटन प्रवीण गुप्ता, एसीएस प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय दिनेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

जटिल का होगा अंत प्रक्रियाओं

मुख्य सचिव ने कहा कि अनावश्यक नियमों और जटिल प्रक्रियाओं को समाप्त कर नागरिकों, उद्योगों तथा उद्यमियों के लिए सुगम, पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था विकसित करना इन सुधारों का मूल उद्देश्य है। कंप्लायंस रिडक्शन और डी-रेगुलेशन से सेवाओं की गति और गुणवत्ता में सुधार होगा तथा राज्य के प्रशासनिक और आर्थिक ढांचे में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने बताया कि इन सुधारों के सफल क्रियान्वयन से व्यवसायों को बार-बार अनुमति लेने, दस्तावेज जमा करने और निरीक्षण से जुड़ी जटिलताओं से राहत मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery