Sunday, February, 08,2026

शिक्षा विभाग में तैनात दो कनिष्ठ अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार

भरतपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शिक्षा विभाग में तैनात दो कनिष्ठ अभियंताओं को शुक्रवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक ठेकेदार से सिक्योरिटी डिपोजिट का पैसा वापस करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। एसीबी ने एक कनिष्ठ अभियंता को डीग जिले के कुम्हेर से पकड़ा, जबकि दूसरे को भरतपुर से गिरफ्तार किया है। कुम्हेर में तैनात कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार से 23 हजार 400 रुपए बरामद किए गए हैं। एसीबी के एडिशनल एसपी अमित सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने 3 दिन पहले शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि राज्य सरकार की योजना समसा के तहत एक स्कूल का निर्माण कार्य किया था। निर्माण कार्य से पहले ठेकेदार ने सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करवाया था। डिपॉजिट को रिफंड करने के एवज में दोनों कनिष्ठ अभियंता रिश्वत की डिमांड कर रहे थे। शिकायत मिलने के बाद मुख्यालय के निर्देश पर 2 दिन पहले सत्यापन करवाया गया।

डिपॉजिट के बदले मांगी थी 7.1 प्रतिशत राशि

शिकायत के सत्यापन में सामने आया कि डीग जिले कुम्हेर ब्लॉक में तैनात कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार और धीरेंद्र श्रीवास्तव ने डिपॉजिट राशि वापस करने के एवज में 7.1 प्रतिशत राशि की मांग की थी। शुक्रवार को एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। जेईएन राकेश कुमार से रिश्वत के 23 हजार 400 रुपए जब्त कर लिए गए। दूसरे कनिष्ठ अभियंता धीरेंद्र श्रीवास्तव को चिकसाना (भरतपुर) से गिरफ्तार किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery