Sunday, February, 08,2026

ट्रांसमिशन लाइनें विद्युत आपूर्ति को बनाएंगी मजबूत

जयपुर: प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और ग्रीन एनर्जी के विस्तार के लिए ट्रांसमिशन लाइनों का सशक्त नेटवर्क अत्यंत आवश्यक है। पश्चिमी राजस्थान में उत्पादित हरित ऊर्जा को पूरे देश तक पहुंचाने में भी ये लाइनें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इसी को लेकर अंतरराज्यीय ट्रांसमिशन लाइनों के निर्माण के दौरान आ रही राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को सभी जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने बैठक में कहा कि ट्रांसमिशन लाइनें राज्य की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की रीढ़ हैं। इनमें किसी भी प्रकार की बाधा आने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं। उन्होंने जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आरओडब्ल्यू से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, भूमि संबंधी विवादों, स्थानीय आपत्तियों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि जहां आवश्यक हो, वहां मौके पर जाकर समस्याओं की समीक्षा की जाए, ताकि ऊर्जा परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब न हो। बैठक में ऊर्जा विभाग एवं संबंधित ट्रांसमिशन एजेंसियों के अधिकारियों ने विभिन्न जिलों में आरओडब्ल्यू से जुड़ी मौजूदा समस्याओं की विस्तृत जानकारी साझा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery