Sunday, February, 08,2026

अहिंसा, करुणा और संतुलन का मार्ग ही मानवता का पथः सीएम

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को लाडनूं स्थित जैन विश्व भारती परिसर में नवनिर्मित सुधर्मा सभा प्रवचन हॉल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जैन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की पूर्ण कला है। पंच महाव्रत आज के भौतिकवादी युग में भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-मुनि समाज को सही दिशा देते हैं और समृद्ध संस्कृति को विश्व पटल पर पहुंचाते हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। उन्होंने आचार्य महाश्रमण के पधारने को राजस्थान के लिए गौरव का विषय बताया। सीएम ने कहा कि जैन धर्म ने अहिंसा का संदेश देकर मानवता को नई दिशा दी है। 'जियो और जीने दो' का मूलमंत्र आज पर्यावरण संरक्षण का आधार बन चुका है। जैन दर्शन प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलने की शिक्षा देता है। जलवायु परिवर्तन के इस दौर में संयम और सादगी ही मानवता का भविष्य सुरक्षित कर सकती है।

राजस्थान अक्षय एवं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम कुसुम योजना (कंपोनेंट-ए और सी) के अंतर्गत राजस्थान ने 3000 मेगावाट की सौर ऊर्जा क्षमता प्राप्त कर ली है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से किसान अब्ब केवल 'अन्नदाता' ही नहीं, बल्कि 'ऊर्जादाता' भी बन रहे हैं और प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए किसानों, ऊर्जा विभाग तथा राजस्थान डिस्कॉम्स के कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अक्षय एवं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान, पीएम कुसुम योजना के तहत देश का अग्रणी राज्य बन चुका है।

जैन विश्व भारती का अविस्मरणीय योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैन विश्व भारती ने धर्म, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। आचार्य तुलसी और आचार्य महाप्रज्ञ की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संस्थान ने जैन दर्शन को आधुनिक शिक्षा और मानवीय मूल्यों से जोड़ा है। यहां विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ जीवन जीने की कला भी सिखाई जाती है। सुधर्मा सभा सत्य, अहिंसा और करुणा के संदेश का केंद्र बनेगी।

आशीर्वचन प्राप्त कर किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आचार्य महाश्रमण से आशीर्वचन प्राप्त किए। कार्यक्रम में साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा, मुनि महावीर कुमार, साध्वी सम्बुद्ध यशा, गुलाब कोठारी, जैन विश्व भारती अध्यक्ष अमरचंद लुंकड़ सहित जैन मुनि-साध्वी, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

BJP पदाधिकारियों से किया संवाद

लाडनूं में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों, मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न मोर्चों के कर्मठ सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह से ही राजस्थान में सुशासन का संकल्प साकार हो रहा है।

आरएएस भर्ती को बताया पारदर्शिता का नया मानक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरपीएससी द्वारा आयोजित आरएएस भर्ती की सराहना की है। उन्होंने आरएएस भर्ती प्रक्रिया को 'शुद्धता और पारदर्शिता' के नए मानक स्थापित करने वाला बताया। सीएम ने अपने पोस्ट में लिखा, आरपीएससी द्वारा आयोजित आरएएस भर्ती ने 'शुद्धता और पारदर्शिता' के नए मानक स्थापित किए हैं। परीक्षा के प्रत्येक चरण में 100% पारदर्शिता सुनिश्चित की गई, ताकि केवल 'मेहनत' ही सफलता का आधार बने। उन्होंने इस बार रिकॉर्ड समय में परिणाम जारी मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि पहली बार यूपीएससी की तर्ज पर आरपीएससी ने सभी सफल
अभ्यर्थियों के नाम और प्राप्तांक सार्वजनिक किए हैं, जो व्यवस्था की ईमानदारी का प्रमाण है। उन्होंने लिखा कि हमारी सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष एवं पूर्णतः लीक-फ्री परीक्षा व्यवस्था के लिए दृढ़ संकल्पित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery