Saturday, April, 19,2025

कांग्रेस विधायक ने की भाजपा नेता से हाथापाई... शर्ट फाड़ी, कॉलर खींचा

सवाईमाधोपुर: सवाईमाधोपुर जिले के बौंली कस्बे में रविवार रात भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर नाम की पट्टिका लगाने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। बामनवास से कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा और भाजपा बौंली मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि हाथापाई तक की नौबत आ गई। विधायक ने दीक्षित का कॉलर पकड़कर शर्ट फाड़ दी और गुस्से में बोलीं, बीजेपी है तो क्या गुंडाराज हो गया क्या? जानकारी के अनुसार, दो साल पहले अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण हुआ था और हाल ही में पीडब्ल्यूडी द्वारा चौराहे का निर्माण कराया जा रहा है। इस चौराहे पर लगी शिलान्यास पट्टिका पर विधायक इंदिरा मीणा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत का नाम था, जिसे रविवार रात प्रधान कृष्ण पोसवाल व भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित की आपत्ति के बाद हटा दिया गया।

इसकी खबर मिलते ही विधायक रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंचीं और अपनी पट्टिका नीचे रखी देख नाराज हो गईं। गुस्से में उन्होंने हनुमत दीक्षित से बहस शुरू कर दी, जो बाद में हाथापाई में बदल गई। वह कार पर चढ़ गईं और दीक्षित पर हमला करने लगीं। वहीं, मौके पर पहुंचे एसडीएम चंद्र प्रकाश वर्मा को भी उन्होंने अपशब्द कहे और पूछा, तुमने भी दारू पी रखी है क्या? विवाद के बाद दोनों पक्षों को समझाइश कर मामला शांत कराया गया और दोनों पट्टिकाओं को फिलहाल सुरक्षित रखा गया है।

इंदिरा का यह कृत्य ठीक नहीं: बैरवा

डिप्टी सीएम डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि इंदिरा मीणा का व्यवहार अनुचित है। उन्हें सामाजिक समरसता का संदेश देना चाहिए था। यदि किसी सदस्य ने बाबा साहब अंबेडकर से जुड़ी प्रतिमा या प्रतीक से छेड़छाड़ की है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery