Tuesday, October, 27,2026

अखबार का आकार नहीं, कलम की ताकत मायने रखती है

जयपुर: द स्टेट व्यू और हिंद रफ्तार का दैनिक संस्करण सोमवार से जयपुर में शुरू हुआ। कांस्टीट्यूशन क्लब में हुए समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महापौर सुनील कोठारी और मुख्यमंत्री के ओएसडी महेश शर्मा ने हिंद रफ्तार एवं द स्टेट व्यू के दैनिक संस्करणों का विमोचन किया। पवन अरोड़ा ने संपादक अनिल शर्मा और सुनील शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में अखबार का आकार नहीं, कलम की ताकत मायने रखती है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्भीक पत्रकारिता की ताकत सबसे बड़ी है। दैनिक अखबार निकालना साहस और मेहनत का काम है। अखबार का एक कॉलम भी समाज पर गहरा असर डाल सकता है। अखबार सिर्फ खबरों का साधन नहीं, लोगों के जीवन में बदलाव का माध्यम भी होता है। उन्होंने कहा कि विश्वसनीयता के बिना पत्रकारिता की पहचान कायम नहीं रह सकती।

अच्छे कामों को भी सामने लाएं

पवन अरोड़ा ने कहा कि अखबार की खबर कई बार वर्षों से अटके न्याय का रास्ता खोल देती है। पत्रकारिता की कलम की ताकत प्रशासन की ताकत से भी बड़ी है। सकारात्मक पत्रकारिता से समाज में बदलाव संभव है। उन्होंने फिर दोहराया कि मीडिया सरकार, प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करता है। उन्होंने कहा कि कमियां बताने के साथ अच्छे कामों को भी सामने लाना चाहिए। सकारात्मक दृष्टिकोण से भी पत्रकारिता में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। अरोड़ा ने गणगौर टीवी के 'चौखी खबरों' कार्यक्रम का जिक्र करते हुए सकारात्मक खबरों की मिसाल की बात कही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery