Thursday, July, 30,2026

कांग्रेस का 'जिताऊ' फॉर्मूला BJP का बूथ मैनेजमेंट पर दांव

जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों की तस्वीर साफ होने के साथ ही कांग्रेस और भाजपा दोनों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस जहां संगठन को सक्रिय कर जिलों से लेकर मंडल स्तर तक बैठकों और स्थानीय मुद्दों के आधार पर चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटी है, वहीं भाजपा बूथ प्रबंधन, चुनाव संचालन समितियो और माइक्रो मैनेजमेंट के जरिएण संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद में लगी है।

युवाओं को मौका और स्थानीय मुद्दे

कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश में अपने संगठन को सक्रिय कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर सभी जिला प्रभारी और 200 विधानसभा क्षेत्रों के को-ऑर्डिनेटर अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेना और चुनावी रणनीति तैयार करना है।

BJP का फोकस संगठनात्मक मजबूती पर

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने भी चुनावी तैयारियों को संगठनात्मक स्तर पर तेज कर दिया है। पार्टी का पूरा जोर बूथ मैनेजमेंट, माइक्रो प्लानिंग और कार्यकर्ताओं के सक्रिय नेटवर्क पर है। प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं और पंचायत समिति स्तर तक कोर टीमें गठित की जा रही हैं। भाजपा की बैठको में बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान, मतदाता प्रबंधन और स्थानीय चुनावी रणनीति पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पार्टी का मानना है कि डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाकर चुनाव में बढ़त बनाई जा सकती है। इसी रणनीति के तहत भाजपा ने प्रदेश के सभी सात संभागों में संभागीय चुनाव संचालन समितियों का गठन किया है। प्रत्येक संभाग के लिए तीन-तीन वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी सामाजिक समरसता, जनसंपर्क और संगठनात्मक समन्वय के जरिए गांव-गांव तक अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है।

1 से 3 अगस्त तक मंडलों व ब्लॉक स्तर पर बैठकें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि जिला प्रभारियों और विधानसभा क्षेत्र के को-ऑर्डिनेटर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता से भी संवाद कर रहे हैं। पानी, बिजली, सीवरेज, मनरेगा, चिकित्सा और आवासीय पट्टों जैसे स्थानीय मुद्दों पर फीडबैक लिया जा रहा है, जिसके आधार पर चुनावी एजेंडा तैयार होगा। 1 से 3 अगस्त तक 2200 मंडलों और 400 ब्लॉक स्तर पर बैठके आयोजित होगी, जबकि 5 अगस्त तक सभी जिला प्रभारी अपनी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौपेंगे।

प्रत्याशियों के चयन में ऑब्जर्वर्स का अहम रोल

जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने स्पष्ट किया कि निकाय चुनाव में टिकट का आधार केवल 'जिताऊ और टिकाऊ' उम्मीदवार होंगे। प्रत्याशियों के चयन के लिए ऑब्जर्वर्स का अहम रोल रहेगा और स्थानीय नेताओं से भी राय ली जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस कार्यकर्ता की जनता में मजबूत पकड़ होगी, टिकट उसी को मिलेगा, चाहे किसी स्तर पर नाराजगी क्यों न हो। सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हार के डर से चुनाव टालती रही, लेकिन कांग्रेस के आंदोलन और हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सरकार को चुनाव कराने पड़े। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्रों में भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery