Tuesday, November, 25,2025

अरब सागर से जुड़ेगा प्रदेश, जालोर में बनेगा इनलैंड पोर्ट

जयपुर:  राजस्थान अब समुद्री रास्ते से भी औद्योगिक विकास, व्यापार और आर्थिक समृद्धि का सफर तय करेगा। इसके तहत जालोर जिला कच्छ की खाड़ी के जरिए अरब सागर से सीधे जुड़ेगा। इसके लिए जालोर में इनलैंड पोर्ट (वाटर-वे) तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में यह एक खास उपलब्धि हासिल हुई है। केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में यह निर्माण एक परिवर्तनकारी साबित होगा। यह निर्माण उद्योग, लॉजिस्टिक्स, रोजगार और जल मार्ग कनेक्टिविटी के नए युग की शुरुआत करेगा, जिससे राजस्थान समुद्री राज्यों में शामिल होते हुए लॉजिस्टिक्स पावर हाउस बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

कांडला पोर्ट से कनेक्टिविटी

इस महत्वाकांक्षी परियोजना में राजस्थान प्रत्यक्ष रूप से कांडला पोर्ट (कच्छ) से जुड़ जाएगा। जालोर तक जल मार्ग बनाने के लिए रास्तों पर अध्ययन किया जा रहा है, जिसमें भवातरा-नवलखी मार्ग (लगभग 262 कि.मी.) मार्ग भी शामिल है।

राजस्थान बनेगा इंडस्ट्रियल पावर कॉरिडोर

इनलैंड पोर्ट निर्माण को लेकर गत माह मुंबई में राजस्थान रिवर बेसिन एवं जल संसाधन आयोजना प्राधिकरण और भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण, केंद्र सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत गुजरात और राजस्थान में ड्रेजिंग से अरब सागर से जालोर को जोड़ा जाएगा। जवाई-लूनी-रन ऑफ कच्छ नदी प्रणाली को राष्ट्रीय जल मार्ग-48 घोषित होने के बाद जालोर में इनलैंड पोर्ट विकसित करने की दिशा में यह खास कदम है। मुंबई में 28 अक्टूबर को इंडिया मैरी टाइम वीक-2025 आयोजित हुआ, जिसमें राजस्थान रिवर बेसिन एवं जल संसाधन आयोजना प्राधिकरण के मुख्य अभियंता राजपाल सिंह और भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण, वित्त (सदस्य) के के. के. नाथ के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।

आईआईटी मद्रास कर रहा है सर्वे

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने बताया कि जल मार्ग की डीपीआर पर भारतीय अंतर्देशीय जल मार्ग विकास प्राधिकरण, नेशनल अ टेक्नोलॉजी फॉर पोर्ट, वाटर-वे एंड कोस्ट, आईआईटी मद्रास और जल संसाधन विभाग की ओर से सर्वे किया जा रहा है। इसमें वर्षभर जल की उपलब्धता, परियोजना के लिए जमीन और अनुमानित लागत पर गहन अध्ययन हो रहा है। रावत ने बताया कि लूनी-जवाई बेसिन और जालोर-बाड़मेर क्षेत्र में कपड़ा, पत्थर, कृषि उत्पाद, ऑयल सीड, ग्वार, दालें व बाजरा जैसी बड़ी ट्रेडिंग गतिविधियां होती हैं और रिफाइनरी परियोजना भी नजदीक है। समुद्री कनेक्टिविटी मिलने से उद्योगों का तेजी से विस्तार होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery