Thursday, July, 30,2026

हाई कोर्ट ने हाथी 'मोहन' की सुपुर्दगी पर लगाई रोक

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने फर्जी ट्रांजिट के जरिए असम से जयपुर लाए गए हाथी 'मोहन' की कस्टडी महावत को सौंपने के निचली अदालत के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही अदालत ने महावत सलीम को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जस्टिस बिपिन गुप्ता की अवकाशकालीन एकलपीठ ने राज्य सरकार की याचिका पर यह आदेश दिए। राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राजेश चौधरी ने अदालत को बताया कि मोहन हाथी को लोकनाथ बोहरा नामक व्यक्ति असम से जयपुर लेकर आया था और मामला फर्जी ट्रांजिट परमिट से जुड़ा हुआ है। वन विभाग ने जांच के दौरान हाथी को जब्त कर लिया था। इसके बाद महावत सलीम ने निचली अदालत में सुपुर्दगी के लिए आवेदन किया, जिस पर 29 अप्रैल को हाथी की कस्टडी उसे सौंपने के आदेश दिए गए थे। सरकार ने तर्क दिया कि किसी भी हाथी को राज्य में लाने के लिए चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन की अनुमति आवश्यक होती है। वर्तमान में हाथी मोहन जयपुर के एलीफेंट विलेज में रखा गया है। सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाते हुए हाथी की देखभाल की जिम्मेदारी राज्य सरकार को सौंप दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery