Thursday, June, 26,2025

कांग्रेस चलती है पर्ची से, अब वे इसे BJP पर लाद रहे

जयपुर: प्रदेश की सियासत में 'पर्ची' को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के भजनलाल सरकार को 'पर्ची सरकार' कहने पर यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि 1998 से 2018 तक कांग्रेस ने दिल्ली से आई पर्ची के आधार पर ही मुख्यमंत्री का चयन
किया। उन्होंने डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपनी पार्टी की कमियों को भाजपा पर थोप रहे हैं। सीकर में मास्टर प्लान-2041 के विमोचन के दौरान खर्रा ने कहा कि 1998 में कांग्रेस ने परसराम मदेरणा के चेहरे पर चुनाव लड़ा, लेकिन दिल्ली से पर्ची अशोक गहलोत के लिए आई। 2008 में सीपी जोशी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया, पर उनकी हार के बाद बिना सहमति पर्ची आई। 2018 में सचिन पायलट के चेहरे पर चुनाव हुआ, लेकिन फिर गहलोत की पर्ची निकली। खर्रा ने डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी पर्ची से ही चलती है और वे इसे भाजपा पर लाद रहे हैं।

सीकर के मास्टर प्लान पर विवाद

डोटासरा ने सीकर मास्टर प्लान-2041 के प्रकाशन में 18 महीने की देरी पर सवाल उठाया था। उन्होंने 'X' पर पोस्ट कर पूछा था कि अक्टूबर 2023 में तैयार ड्राफ्ट को लागू करने में देरी क्यों हुई? जवाब में खर्रा ने कहा कि डोटासरा अनावश्यक माहौल बना रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वही ड्राफ्ट है, जो कांग्रेस सरकार में तैयार हुआ था। खर्रा ने कहा कि आपत्तियों के बाद इसे लागू करने में देरी नहीं की जाएगी।

खर्रा का भू-कारोबार से इनकार

खर्रा ने सीकर नगर परिषद सभागार में कहा, "मैं भू-कारोबार से नहीं जुड़ा। मेरा काम खेती, पशुपालन और समाज सेवा तक सीमित है, जिनके स्वार्थ इस ड्राफ्ट से प्रभावित हो रहे हैं, उनके लिए कोई इलाज नहीं।" उन्होंने कहा कि सरकार ने जनहित को प्राथमिकता दी है। इस दौरान उन्होंने मास्टर प्लान की प्रारूप पुस्तक का विमोचन किया और नक्शों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जहां लोग 24 जुलाई तक आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं।

डोटासरा का भाजपा पर पलटवार

सीकर सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोटासरा ने कहा कि भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी और गोलवलकर जैसे नेताओं के नाम पर योजनाएं चलाती है, जिनका स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं था। उन्होंने दावा किया कि दीया कुमारी के पिता भवानी सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर जयपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा था। डोटासरा ने तंज कसते हुए कहा कि उनके घर में इंदिरा गांधी की फोटो भी हो सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery