Tuesday, September, 29,2026

आज लता मंगेशकर की जयंती, जयपुर में प्रतिमा का इंतजार

जयपुर: भारत रत्न एवं स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती 28 सितंबर को है। देशभर में उनकी स्मृति में कार्यक्रम होंगे, लेकिन जयपुर में उनकी प्रतिमा लगाने की योजना अब तक साकार नहीं हो सकी है। खास बात यह है कि यह प्रस्ताव नया नहीं है। करीब चार साल पहले सरकार के स्तर पर लता मंगेशकर की प्रतिमा के लिए स्थान और संभावनाओं पर बाकायदा मंथन हो चुका था।

राज्य सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के दस्तावेजों के अनुसार, 6 अक्टूबर 2022 को मुख्यमंत्री की अनुमति से जयपुर शहर के प्रमुख स्थानों पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों और प्रमुख व्यक्तित्वों की प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति का गठन किया गया था। समिति में तत्कालीन मंत्रियों को सदस्य बनाया गया था।

लता मंगेशकर की प्रतिमा के लिए जयपुर में सुझाए गए थे कई स्थान

15 नवंबर 2022 को हुई मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में विभिन्न प्रतिमाओं के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। इसमें स्वर कोकिला लता मंगेशकर की प्रतिमा के लिए मॉडल पार्क, रवींद्र मंच, जवाहर कला केंद्र अथवा अन्य उपयुक्त स्थान सुझाए गए थे। सरकार के स्तर पर प्रस्ताव और संभावित स्थानों पर चर्चा हुए करीब चार साल बीत चुके हैं, लेकिन जयपुर में लता मंगेशकर की प्रतिमा अब तक स्थापित नहीं हो सकी है। ऐसे में 28 सितंबर को उनकी जयंती पर एक बार फिर यह सवाल सामने है कि जयपुर में उनकी स्मृति को स्थायी रूप देने की योजना कब मूर्त रूप लेगी।

कई प्रमुख हस्तियों की प्रतिमाओं पर हुई थी चर्चा

उसी बैठक में लता मंगेशकर के अलावा कई अन्य प्रमुख व्यक्तित्वों की प्रतिमाएं लगाने के प्रस्तावों पर भी विचार किया गया था। कार्यवाही में शहीद मेजर आलोक माथुर, स्व. हीरालाल शास्त्री, डॉ. भीमराव अम्बेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, हाईफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली और सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं के प्रस्ताव दर्ज हैं। इनके लिए अलग-अलग स्थान भी प्रस्तावित किए गए थे। दस्तावेजों से यह भी सामने आता है कि प्रतिमा स्थापना से जुड़े मामलों के लिए सरकार के पास पहले से एक निर्धारित प्रक्रिया और समिति की व्यवस्था रही है। वर्ष 2022 में गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने जयपुर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित करने के प्रस्तावों पर चर्चा की थी। लता मंगेशकर का जयपुर से जुड़ा सांस्कृतिक संदर्भ भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में उनकी स्मृति में शहर में प्रतिमा स्थापित करने की योजना का वर्षों बाद भी जमीन पर नहीं उतरना चर्चा का विषय बना हुआ है। 28 सितंबर को उनकी जयंती के मौके पर अब निगाह इस बात पर है कि चार साल पुराने प्रस्ताव को लेकर आगे क्या कदम उठता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery