Tuesday, October, 27,2026

जोधपुर-पाली औद्योगिक क्षेत्र में विकास तेज, रेलवे साइडिंग को मंजूरी

जयपुर: दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा (डीएमआईसी) परियोजना के तहत विकसित हो रहे जोधपुर-पाली-मारवाड़ औद्योगिक क्षेत्र (जेपीएमआईए) में विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। पाली जिले के रोहट में राजस्थान इंडस्ट्रियल कॉरिडोर्स डेवलपमेंट कॉर्परिशन लिमिटेड (रिडको) की ओर से विकसित की जा रही एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप में रेलवे साइडिंग की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। वहीं, गैस अवसंरचना विकसित करने, औद्योगिक भूखंड आवंटित करने और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। टाउनशिप में 288 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रस्तावित मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स हब के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल ने रोहट स्टेशन से रेलवे साइडिंग बिछाने की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। इससे औद्योगिक क्षेत्र में रेल के माध्यम से माल परिवहन की सुविधा विकसित करने का रास्ता साफ हुआ है। लॉजिस्टिक्स हब में निजी भागीदारी को लेकर हितधारकों से परामर्श भी किया जाएगा। रिडको के निदेशक मंडल ने औद्योगिक टाउनशिप के उत्तरी हिस्से में करीब 4000 वर्गमीटर भूमि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड को गैस टर्मिनल और सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के लिए आवंटित करने की मंजूरी दी है। इससे औद्योगिक इकाइयों को गैस उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।

400 करोड़ रुपए होंगे खर्च

टाउनशिप में जल और बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से समर्पित लाइनें बिछाई जा रही हैं। इनमें 220 केवी की डबल सर्किट विद्युत लाइन भी शामिल है। प्रवेश के लिए वाहन अंडरपास चालू हो चुका है। क्षेत्र में देशी-विदेशी कंपनियों ने भी निवेश में रुचि दिखाई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery