Friday, September, 26,2025

पं. दीनदयाल के जीवन दर्शन पर बनेगी शोध पीठः देवनानी

जयपुर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वीं जयंती के अवसर पर पंडित दीनदयाल के राष्ट्रीय स्मारक, धानक्या रेलवे स्टेशन, जयपुर में 'एकात्म मानववाद से एकात्म मानवदर्शन की विकास यात्रा' विषय पर स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कार्यक्रम में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरुष की दूरदर्शिता और उनके जीवन दर्शन पर आधारित अनुसंधान के लिए राज्य के विश्वविद्यालयों में शोध पीठ स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीयता पर आधारित शिक्षा से ही संस्कार मिलेंगे और इसी से भारतीय संस्कृति विश्व में सिरमौर बन सकेगी। देवनानी ने पंच परिवर्तन पर कार्यरत प्रबुद्ध जन और पंडित उपाध्याय के जीवन दर्शन पर शोध कर रहे शोधार्थियों का सम्मान किया और उनकी राजस्थान यात्रा पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने पंडित उपाध्याय की स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और जीवन मूल्य आधारित जीवन दर्शन की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा कि परिवार भारतीय संस्कृति का मूल है।

रोजगार सहायता शिविर और कॅरियर सेमिनार

धानक्या में रोजगार सहायता शिविर और कॅरियर सेमिनार आयोजित की गई। कार्यक्रम के संयोजक नीरज कुमावत ने बताया कि यह शिविर आसपास के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। रोजगार विभाग के निदेशक धर्मपाल मीणा ने कहा कि अब तक 86 शिविरों के माध्यम से 24,518 युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ा गया है। इस वर्ष 1.50 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।

भारतीय रीति-नीति और परंपराओं को बनाए रखने की आवश्यकता

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अरुण जैन ने कहा कि भारतीयता के मूल सिद्धांतों पर चलना होगा और अपनी जड़ों से जुड़े रहना आवश्यक है। भारतीय रीति-नीति और परंपराओं को संरक्षित रखना होगा। विशिष्ट अतिथि विधायक गोपाल शर्मा ने पंडित उपाध्याय को भारतीय राजनीति और संस्कृति का राजदूत बताया और उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में उद्योगपति और समाजसेवी विजेंद्र सिंह, समिति अध्यक्ष प्रो. मोहनलाल छीपा, कोषाध्यक्ष गजेंद्र ज्ञानपुरिया, संघ के क्षेत्र और प्रांत प्रचारक, सांसद राव राजेन्द्र सिंह सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।

पं. दीनदयाल की प्रतिमा का अनावरण

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर हवामहल विधानसभा क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्रह्मपुरी जयपुर में उनकी प्रतिमा का अनावरण हुआ। इस मौके पर जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंदाचार्य, चेयरमैन रामकिशन शर्मा समेत विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा ने किया संगोष्ठी का आयोजन

जयपुर शहर भाजपा की ओर से प्रदेश कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें जिला अध्यक्ष अमित गोयल, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, संतोष अहलावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, नाहर सिंह जोधा, विजेंद्र पूनिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery