Monday, March, 16,2026

सिलेंडर की निकाली शव यात्रा सड़क पर चूल्हे में बनाई चाय

जयपुर: प्रदेशभर में गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जयपुर में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संजय सर्किल और चांदपोल क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर 'राम नाम सत्य है, सिलेंडर बोलो मस्त है' के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चूल्हा जलाकर चाय बनाई। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष शर्मा ने आरोप लगाया कि देश में गैस की स्थिति को लेकर सरकार सही जानकारी सामने नहीं रख रही है। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत केंद्र और राजस्थान की बीजेपी सरकार की विफलता को दर्शाती है। यदि सरकार जल्द ही एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित नहीं करती तो उसे सत्ता छोड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। विधायक रफीक खान ने कहा कि वर्ष 2014 में गैस सब्सिडी पर करीब 40 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाते थे, जो अब घटकर लगभग 15 हजार करोड़ रुपए रह गए हैं। उनका कहना था कि देश में करोड़ों उपभोक्ताओं के बावजूद यह स्थिति सरकार की नौतियों पर सवाल खड़े करती है।

खाचरियावास का सरकार पर निशाना

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को बीजेपी को सत्ता में लाने का इनाम मिल गया है। उन्होंने कहा कि घरों की रसोई से गैस सिलेंडर गायब हो गए हैं और अब इस मुद्दे पर सरकार भी नजर नहीं आ रही। उन्होंने कहा कि जयपुर शहर में 10 हजार से ज्यादा ऑटो रिक्शा बंद हो चुके हैं। सरकार को ऑटो चालकों के लिए अलग से राहत फंड देना चाहिए।

ठेले पर सिलेंडर रख कलेक्ट्रेट पहुंचे रघु शर्मा

अजमेर में शहर कांग्रेस कमेटी ने ज्योतिबा फुले सर्किल से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। पूर्व मंत्री रघु शर्मा ठेले पर सिलेंडर रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी सिगड़ी जलाकर सब्जी बनाकर विरोध जताया।

जिला कांग्रेस कमेटियों ने किया प्रदर्शन

जोधपुर में शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी की मूर्ति के पास प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष ओमकार वर्मा और विधायक गीता बरवड़ ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सवाई माधोपुर में बामनवास विधायक इंदिरा मीणा के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर चाय बनाकर विरोध जताया। पाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर खाली सिलेंडर उल्टे रखकर चूल्हे पर चाय और रोटी बनाकर विरोध दर्ज कराया। वहीं, बाड़मेर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन हुआ। कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर के ऊपर चूल्हा और लकड़ियां रखकर विरोध जताया। इसके अलावा नीम का थाना, बीकानेर, सिरोही, बांसवाड़ा, दौसा, करौली, प्रतापगढ़, टोक, हनुमानगढ़ में भी प्रदर्शन हुए।

पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद ने सरकार पर साधा निशाना

श्रीगंगानगर में जिलाध्यक्ष रूपिंदर सिंह के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं, जैसलमेर में पूर्व मंत्री सालेह मोहम्मद और जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया गया। नागौर और अलवर में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय और मिनी सचिवालय के बाहर खाली सिलेंडर लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery