Tuesday, October, 27,2026

किसानों की समस्याएं मुझसे बेहतर कौन जानेगाः भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांसवाड़ा में कार्यकर्ताओं के बीच अपने खेती-किसानी के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे खुद खेतों में काम कर चुके हैं और किसानों की समस्याओं को समझते हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने भी खेतों में जाकर खेती-किसानी की है। खाट चुन लेता हूं और दूध निकाल लेता हूं। बैलों की जोड़ी जोतकर सरसों बोई है और अपने हाथों से खेत में गेहूं काटा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खेती के परंपरागत तरीकों के साथ आधुनिक कृषि पद्धतियों से भी परिचित हैं। ऐसे में किसानों की समस्याओं को समझने का उन्हें अनुभव है। उन्होंने इसके बाद कृषि और कृषक कल्याण से जुड़ी योजनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की ओर से किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सीएम भजनलाल शर्मा ने बांसवाड़ा में जिले के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन की ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। जनसेवा और जनकल्याण की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

सीएम ने भाटिया महादेव मंदिर में किए दर्शन, पौधारोपण भी किया

मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा जिले के घाटोल स्थित प्रसिद्ध भाटिया महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में 'हरियाली राजस्थान' अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery