Saturday, September, 27,2025

लेखपाल डैशबोर्ड का शुभारंभ, आमजन को राहत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद की ओर से गुरुवार को लखनऊ की सरोजनी नगर तहसील में 'लेखपाल डैशबोर्ड' का शुभारंभकिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्व परिषद के अध्यक्ष आईएएस अनिल कुमार ने किया। इस मौके पर लखनऊ के जिलाधिकारी आईएएस विशाख जी. भी मौजूद रहे। राजस्व परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि जितने भी काम किए जाने हैं और जितनी भी आख्या लगती है, वह एक ही डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराया गया है। इस डैशबोर्ड से उत्तर प्रदेश के लेखपालों को काम करने में काफी मदद मिलेगी। अंश निर्धारण और धारा 34 की रिपोर्ट की आख्या भी इस डैशबोर्ड से जोड़ी गई है। धारा 80 और पैमाइश से जुड़ी हुई रिपोर्ट भी इस तरह के की बोर्ड में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। माना जा रहा है कि आम जनता से जुड़ी हुई परेशानियां लेखपाल डैशबोर्ड से काफी कम होगी। यही नहीं ग्रामीण इलाकों में आम जनता को जिस तरह से लेखपालों के पास आने जाने का चक्कर लगाना पड़ता है, उन दुश्वारियों से भी काफी हद तक निजात मिलेगी। राजस्व परिषद आने वाले दिनों में और कई सारे सकारात्मक प्रयोग करने जा रहा है, जिससे राजस्व संबंधी समस्याएं खत्म होंगी। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी लखनऊ आईएएस विशाख जी. के अलावा राजस्व परिषद के अफसर, एडीएम, एसडीएम सभी तहसीलों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery