Saturday, August, 22,2026

हाई कोर्ट की सख्ती के बावजूद उदयसागर झील में अवैध भराव

उदयपुर: हाई कोर्ट की सख्ती और झील संरक्षण के दावों के बीच उदयसागर क्षेत्र में कथित रूप से मिट्टी और मलबा डालकर भराव किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और पर्यावरणप्रेमियों का दावा है कि झील के जलग्रहण क्षेत्र और प्राकृतिक जलप्रवाह से जुड़े स्थानों पर बड़ी मात्रा में भराव किया जा रहा है। इससे उदयसागर की जलधारण क्षमता और प्राकृतिक जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। उदयपुर की झीलों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मामलों में न्यायालय पहले भी जलस्रोतों, कैचमेंट और प्राकृतिक प्रवाह  क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपना चुका है। ऐसे में कथित भराव की गतिविधियों ने संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

पर्यावरणप्रेमियों का कहना है कि यदि गतिविधि नियम विरुद्ध है तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई? स्थानीय स्तर पर लाखों टन मिट्टी और मलबा डाले जाने का दावा भी किया जा रहा है, हालांकि इसकी वास्तविक मात्रा और प्रभावित क्षेत्र का आधिकारिक आंकलन सामने नहीं आया है। पूरे मामले में मौके का वैज्ञानिक सर्वे और राजस्व रिकॉर्ड की जांच जरूरी है। इससे भराव के स्थान, अनुमति और उद्देश्य की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery