Saturday, August, 22,2026

तीन मुद्दे... तीन जगह प्रदर्शन

जयपुर: शहर में शुक्रवार को अलग-अलग मुद्दों को लेकर तीन बड़े प्रदर्शन हुए। छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर छात्र कांवड़ यात्रा लेकर निकले। वहीं प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (UCC) के विरोध में मुस्लिम समाज ने सभा के बाद विधानसभा कूच का प्रयास किया।

दूसरी ओर डांगावास हत्याकांड के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद की अगुवाई में शहीद स्मारक पर सभा और प्रदर्शन हुआ। तीनों मामलों में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका।

डांगावास पीड़ितों को न्याय के लिए प्रदर्शन

नागौर के डांगावास हत्याकांड में 40 आरोपियों के बरी होने के बाद पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर सभा हुई। आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सरकार से मामले में हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर मजबूत पैरवी करने की मांग की। सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा की ओर बढ़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। पांच प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए भेजा गया। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि केवल अपील पर विचार करने से नहीं, बल्कि ठोस निर्णय से न्याय मिलेगा। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर प्रदेश के साथ जिला और ब्लॉक स्तर पर आंदोलन और देशभर में कैंडल मार्च की चेतावनी दी।

UCC के विरोध में सभा, विधानसभा कूच रोका

प्रस्तावित UCC के विरोध में मुस्लिम समाज ने मोती डूंगरी रोड स्थित मुसाफिर खाने में सभा की। वक्ताओं ने सरकार से कानून लागू नहीं करने की मांग करते हुए संबंधित समुदायों, महिला संगठनों, विधि विशेषज्ञों और धार्मिक विद्वानों से व्यापक चर्चा की मांग की। सभा के बाद प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस ने एमडी रोड पर उन्हें रोक लिया और राज्यपाल के नाम ज्ञापन लिया। साझा मंच ने यूसीसी के संवैधानिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रभावों पर सार्वजनिक विमर्श की मांग की।

थमा जयपुर, रेंग-रेंगकर चले वाहन

डांगियावास हत्याकांड को लेकर शहीद स्मारक पर हुए प्रदर्शन का असर शहर के यातायात पर भी पड़ा। प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्री से एमआई रोड, अजमेरी गेट, अजमेरी गेट से टोंक रोड सहित कई प्रमुख मागों पर जाम की स्थिति बन गई। सड़क पर वाहन रंग-रेंगकर चलते नजर आए। मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौके पर यातायात को सुचारू कराने में जुटे रहे। प्रदर्शन के दौरान शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए शाम के पीक ऑवर में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

कांवड़ लेकर निकले छात्र, पुलिस से झड़प

छात्र नेता कमल चौधरी के नेतृत्व में छात्र गलता जी से कांवड़ में जल लेकर विधानसभा के पास विद्युतेश्वर महादेव मंदिर में चढ़ाने निकले थे। स्टैच्यू सर्किल और अंबेडकर सर्किल के पास पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई और कुछ कांवड़ियों का जल सड़क पर गिर गया। छात्रों ने पुलिस पर बदसलूकी और हल्का बल प्रयोग करने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने पांच छात्रों को मंदिर ले जाकर जल चढ़ाने की अनुमति दी। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery