Saturday, August, 22,2026

मुख्य सचिव भारत के लोक प्रशासन का मॉडल वैश्विक मंच पर करेंगे साझा

जयपुर: राजस्थान के मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास 24 से 28 अगस्त तक इटली के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे वैश्विक मंच पर लोक प्रशासन, गवर्नेस और पब्लिक पॉलिसी को लेकर भारत का दृष्टिकोण साझा करेंगे। 25 अगस्त को रोम की सैपिएन्जा यूनिवर्सिटी में आयोजित यूरोपियन ग्रुप फॉर पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (EGPA) के 51वें वार्षिक सम्मेलन में वे अध्यक्षीय संबोधन देंगे। इस वर्ष सम्मेलन की थीम 'Public Governance for the Common Good: Human In-telligence Serving the Glob-al Community' रखी गई है।

सम्मेलन में 70 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद्, विशेषज्ञ और लोक प्रशासन से जुड़े प्रैक्टिशनर्स शामिल होंगे। करीब 900 शोध प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और 600 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। रोम प्रवास के दौरान वी. श्रीनिवास EGPA स्टीयरिंग कमेटी, परमानेंट स्टडी ग्रुप्स, ट्रांसअटलांटिक डायलॉग और मेडिटेरेनियन डायलॉग को भी संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि वी. श्रीनिवास लगातार दूसरी बार EGPA सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इससे पहले अगस्त 2025 में स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो में आयोजित EGPA के 50वें सम्मेलन में उन्होंने अध्यक्षीय संबोधन दिया था। जून 2025 में वी. श्रीनिवास IIAS के अध्यक्ष निर्वाचित होने वाले पहले भारतीय बने थे। 29 अगस्त को वे IIAS की काउंसिल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही परिषद के सदस्यों के साथ वेटिकन सिटी में पोप से शिष्टाचार भेंट भी करेंगे।

पीएम श्री विद्यालय बनें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के केंद्र

सीएस वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में पीएम श्री विद्यालयों के संस्था प्रधानों के साथ राज्य स्तरीय वेबिनार-2 आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि पीएम श्री विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के आदर्श केंद्र बनकर पहचान मजबूत करें। उन्होंने नामांकन बढ़ाने, परिणामों में सुधार, तकनीकी अनुप्रयोग व श्रेष्ठ नवाचार अपनाने पर जोर दिया। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रेटिंग में प्रदेश के 11 विद्यालयों ने स्थान हासिल किया, जिनमें 3 पीएम श्री विद्यालय हैं। सांभरलेक के पीएम श्री 14वें, बाबरा विद्यालय 23 वें और परलिया की ढाणी विद्यालय 51वें स्थान पर रहे। सीएस ने हर माह 10 संस्था प्रधानों से संवाद व जिला शिक्षा अधिकारियों को फील्ड विजिट के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery