Saturday, August, 22,2026

राजस्थान से बसों में भेजा 408 किलो नकली पनीर जब्त

जोधपुर: राजस्थान से गुजरात भेजे जा रहे कथित नकली पनीर का अहमदाबाद में खुलासा हुआ है। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के फूड विभाग ने 21 अगस्त की सुबह कांकरिया दड़की गार्डन के पास पार्किंग में खड़ी दो लग्जरी बसों पर कार्रवाई कर 408 किलो लो फैट एनालॉग पनीर जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार पनीर की आपूर्ति राजस्थान के जोधपुर और पाली से होने की जानकारी सामने आई है।

अहमदाबाद के फूड विभाग के अधिकारी डॉ. तेजस शाह ने बताया कि दूसरे राज्य से लग्जरी बसों के जरिए अहमदाबाद में पनीर लाए जाने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान अरुणाचल प्रदेश के सिंबल वाली दोनों बसों से पनीर का जखीरा मिला। नरोडा और मणिनगर क्षेत्र के दो लोग इसे 240 रुपए प्रति किलो के भाव से खरीदने पहुंचे थे। जबकि पैकेट पर इसकी एमआरपी 450 रुपए प्रति किलो बताई गई थी।

सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे

फूड विभाग ने पनीर को सीज कर सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट आने के बाद जोधपुर और पाली की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के साथ पनीर भेजने और खरीदने वालों की भी जांच की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। गुजरात में हुई इस कार्रवाई से राजस्थान से बाहर भेजे जा रहे संदिग्ध दुग्ध उत्पादों की निगरानी पर भी सवाल खडे हुए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery