Saturday, August, 22,2026

राजस्थानियों ने मेहनत से बनाई देश-दुनिया में पहचान

मुंबई: भारत 24 की ओर से शुक्रवार को मुंबई के द ललित होटल में 'प्रवासी राजस्थानी समिट 2026' का आयोजन किया गया। इसमें सरकार कारोबार, उद्यमिता, समाज सेवा, मीडिया, कला, संस्कृति और शिक्षा से जुड़े प्रमुख लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश-दुनिया में रह रहे राजस्थानियों की उपलब्धियों, मेहनत और समाज के प्रति योगदान को सम्मान देना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रहे। इनके अलावा कार्यक्रम में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, आशीष शेलार तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, भारत 24 के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र व भारत 24 के सीबीओ मनोज जग्यासी भी मौजूद रहे।

देश के विकास में दिया योगदानः लोढ़ा

मंगल प्रभात लोढा ने राजस्थान के कठिन भौगोलिक और रेगिस्तानी इलाकों में पले-बढ़े लोगों के संघर्ष और मेहनत का जिक किया। उन्होंने कहा कि राजस्थानियों ने अपनी मेहनत और लगन से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

संसद लोकतांत्रिक विमर्श का मंच: शेलार

कार्यक्रम में आशीष शेलार ने संसद को चर्चा और लोकतांत्रिक विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने महाराष्ट्र में रचनात्मक क्षेत्र की संभावनाओं और फिल्म सिटी से जुड़े विकास कार्यों पर भी बात की।

भारत 24 करता रहेगा प्रेरितः जग्यासी

भारत 24 के CBO मनोज जम्यासी ने कहा कि 'प्रवासी राजस्थानी समिट 2026' में अलग अलग क्षेत्रों के सफल लोगों और समुदाय के प्रतिनिधियों को एक मंच पर आने का अक्सर मिला। उन्होंने कहा कि राजस्थानियों की मेहनत, उद्यमिता, संघर्ष और सेवा की भावना ने उन्हें देश-दुनिया में सफलता दिलाई है। भारत 24 ऐसे कार्यक्रमों के जरिए इन उपलब्धियों को सामने लाने और युवाओं को प्रेरित करने का काम करता रहेगा।

राजस्थानियों की उपलब्धियों को सामने रखा

'प्रवासी राजस्थानी समिट 2026' ने राजस्थान की गौरवशाली विरासत के साथ-साथ देश और दुनिया में रह रहे राजस्थानियों की आधुनिक उपलब्धियों को भी सामने रखा। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि राजस्थानी समुदाय अपनी संस्कृति और पहचान को बनाए रखते हुए भारत की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery