Saturday, August, 22,2026

पीएम मोदी के विजन को हकीकत में बदल रहे राजस्थानीः मेघवाल

मुंबई: भारत 24 की ओर से शुक्रवार को मुंबई के द ललित होटल में 'प्रवासी राजस्थानी समिट 2026' का आयोजन किया गया। इसमें सरकार, कारोबार, उद्यमिता, समाज सेवा, मीडिया, कला, संस्कृति और शिक्षा से जुड़े प्रमुख लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य देश-दुनिया में रह रहे राजस्थानियों की उपलब्धियों, उनकी मेहनत और समाज के प्रति योगदान को सम्मान देना रहा।

सम्मेलन में राजस्थान की उद्यमिता, संस्कृति, सेवा और संघर्ष की भावना के साथ प्रवासी राजस्थानियों के देश के आर्थिक और सामाजिक विकास में योगदान पर चर्चा हुई। साथ ही राजस्थान की संस्कृति और पहचान को नई पीढ़ी से जोड़ने और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य में समुदाय की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में कारोबार, शिक्षा, नवाचार, कृषि, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर मंथन हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले राजस्थान के प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रहे। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, आशीष शेलार और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, फरर्ट इंडिया मीडिया ग्रुप एवं भारत 24 के सीएमडी डॉ. जगदीश चंद्र व भारत 24 के सीबीओ मनोज जम्यामी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान के लोग देश और दुनिया के हर हिस्से में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पहचान बना रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 2047 को हकीकत में बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थानी समुदाय ने हमेशा मेहनत, लगन और उद्यम की मिसाल पेश की है। वहीं, भागीरथ चौधरी ने कृषि और किसानों से जुड़े मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि किसानों की आय और समृद्धि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से कृषि क्षेत्र के सामने पैदा हो रही चुनौतियों पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery