Saturday, August, 22,2026

करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज और जब्त

हनुमानगढ़/बारां: राज्य में पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्तियों पर आर्थिक कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की संपत्ति फ्रीज और जब्त की है। हनुमानगढ़ में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लाखूवाली निवासी नशा तस्कर सहजादा बीबी उर्फ साजिया उर्फ काली (30) ने चक 05 एलके में करीब 1950 वर्गफुट क्षेत्रफल का रिहायशी मकान नशा तस्करी से अर्जित धन से बनाया था। जिसका बाजार मूल्य करीब 1.25 करोड़ रुपए है। उक्त रिहायशी मकान एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत फ्रीज किया गया।

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द, वृताधिकारी मीनाक्षी और थानाधिकारी लखवीर सिंह की टीम ने कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि 8 फरवरी 2026 को सहजादा बीबी को 10.15 ग्राम मादक पदार्थ तथा 12,260 रुपए बिक्री राशि के साथ गिरफ्तार किया गया था। अनुसंधान में उसके द्वारा ईस्मा पत्नी राजबअली निवासी लखुवाली के साथ मिलकर नशा तस्करी का रैकेट चलाने की बात सामने आई। सहजादा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन और चोरी का एक प्रकरण दर्ज है। उसके पति सदाम हुसैन उर्फ नालीवाला पर भी एनडीपीएस सहित गंभीर धाराओं में 14 प्रकरण दर्ज हैं।

6 मकान, 7 ट्रैक्टर, 16 कारें, कृषि भूमि और बैंक खातों पर कार्रवाई

ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत बारां पुलिस ने अपराध से अर्जित करीब 3 करोड़ 21 लाख 79 हजार 814 रुपए की संपत्ति जब्त एवं सीज की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के अनुसार कार्रवाई में 7 ट्रैक्टर, 11 बाइक, 16 कार, 6 पक्के मकान, कृषि भूमि और बैंक खातों की राशि शामिल है। अंता में धोखाधड़ी से कमाई करने वाले शुभम गोस्वामी व भगवान प्रसाद की 11 कार, 3 बाइक, 1 ट्रैक्टर और करीब 50 लाख रुपए के मकान पर कार्रवाई हुई। महेन्द्र मोंग्या के 2 ट्रैक्टर, 1 कार, 1 बाइक, 15 लाख रुपए का मकान और 40 लाख रुपए की कृषि भूमि कार्रवाई में ली गई।

अटरू निवासी सुरेन्द्र राठौर की सट्टे की खाईवाली से अर्जित 68,273 रुपए बैंक राशि, 60 हजार रुपए की बाइक और 50 लाख रुपए का मकान शामिल है। उसकी पत्नी के खाते में 38,191 रुपए तथा भाई की करीब 10 लाख रुपए की कार भी कार्रवाई में ली गई। मांगरोल निवासी अंकित सुमन की गांजा तस्करी से अर्जित 7.30 लाख रुपए की कार व बाइक और 12 लाख रुपए का मकान सीज किया गया। राजेन्द्र वैष्णव के 2 ट्रैक्टर व 2 पक्के मकान, सास्थल के हंसराज व परिजनों की 40 लाख रुपए की चल संपत्ति भी कार्रवाई में शामिल है। केलवाड़ा के मुकेश कुमार आहेड़ी की बाइक, कवाई के नरेश कुमार नायक का मोबाइल और हरनावदाशाहजी के दिनेश मीणा, बिन्टू मीणा, बाबूलाल मीणा व गोलू मीणा की 7.15 लाख रुपए की चल संपत्ति जब्त की गई।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery