Saturday, August, 22,2026

सोफा-अलमारी के पीछे रखी 20 लाख की शराब पकड़ी

झंझुनूं: आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2026 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत झुंझुनूं पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिलानी थाना पुलिस ने चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब के 148 कार्टन जब्त कर आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार किया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त बंद बॉडी पिकअप भी जब्त की गई। शराब और वाहन की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत और वृताधिकारी चिड़ावा गौरव गुर्जर के सुपरविजन में थानाधिकारी अलका विश्नोई के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। शुक्रवार को सूचना मिलने पर मंडेला-पिलानी रोड पर नाकाबंदी की गई। संदिग्ध पिकअप की तलाशी में पिछले हिस्से में पुराने सोफा सेट और लोहे की अलमारी के पीछे छिपाकर रखे शराब के कार्टन मिले। आरोपी के पास परिवहन का वैध लाइसेंस या परमिट नहीं मिला।

गुजरात ले जाई जा रही थी शराब

पूछताछ में सामने आया कि शराब हरियाणा सीमा से लेकर राजस्थान के रास्ते गुजरात ले जाई जा रही थी। जांच से बचने के लिए पिकअप को इस तरह तैयार किया गया था कि बाहर से घरेलू सामान का परिवहन नजर आए। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तस्करी के नेटवर्क, सप्लायर और शराब के गंतव्य की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery