Saturday, August, 22,2026

फोटोग्राफी तस्वीर खींचने की ही नहीं, भावनाओं को संजोने व किसी पल को इतिहास बना देने की कला

जयपुर: सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोड़ा ने कहा कि फोटोग्राफर्स की तस्वीरों का संकलन अपने आप में प्रदर्शनी की सफलता को दर्शाता है। मैं कहना चाहूंगा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने की कला नहीं, बल्कि समय को रोकने, भावनाओं को संजोने और किसी एक पल को हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज करने की कला है। फोटोग्राफी की खासियत यह भी है कि जो हम आम आंखों से देखते हैं, एक फोटोग्राफर उसे अलग दृष्टिकोण से हमारे सामने रखता है। तस्वीरों की कोई भाषा नहीं होती, लेकिन कई बार एक तस्वीर इतनी जीवंत होती है कि लगता है, वह खुद बोल रही है। वे जवाहर कला केंद्र में 'नजर फोटो व पेंटिंग प्रदर्शनी' सीजन-5 के उद्घाटन में बोल रहे थे। इस मौके पर पवन अरोडा और डीजीपी राजीव कुमार शर्मा चीफ गेस्ट रहे और दोनों ने तीन दिवसीय प्रदर्शनी की शुरुआत की।

दोनों ने कला प्रेमियों की मौजूदगी में कला दीर्घाओं में लगी फोटोज व पेंटिंग्स का अवलोकन किया। डीजीपी ने तस्वीरों और पेटिंग्स को सराहना की और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। अरोड़ा ने आगे कहा कि मुझे भी फोटोग्राफी का शौक है। खासतौर से वाइल्ड लाइफ, किड्स और फ्लावर फोटोग्राफी में रुचि है और दक्षिण अफ्रीका की वाइल्डलाइफ की कुछ तस्वीरें मैंने भी क्लिक की हैं। इस मौके पर आईएएस, आईपीएस व अन्य अधिकारियों समेत कई अधिकारियों की फोटोग्राफ्स प्रदर्शनी में शामिल की गई। 380 से अधिक कलाकारों की 800 से अधिक फोटो और पेंटिंग्स प्रदर्शनी में खास हैं।

प्रदर्शनी में वाइल्ड लाइफ फोटोज बनीं आकर्षण का केंद्र

'सच बेधड़क' मीडिया ग्रुप के सीएमडी पवन अरोडा की वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफ्स प्रदर्शनी का आकर्षण हैं। उनके कैमरे से कैद वन्यजीवन, प्रकृति और जंगल के खूबसूरत हस्यों को प्रदर्शनी में प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। वहीं आईएएस डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी, आईएएस जितेंद्र सिंह राठौड़, आईएएस नवीन जैन, आईपीएस सचिन मित्तल, आईपीएस हेमंत शर्मा, आईपीएस मृदुल कच्छावा, आईपीएस अमनदीप सिंह कपूर, आईएफएस के. सी. मीणा, आईएफएस अरिजीत बनर्जी, आरएएस गोपाल राम बिस्दा, आरएएस पंकज ओझा और आरएएस सोविला माथुर समेत अन्य अधिकारियों की फोटोग्राफ्स शामिल है।

800 फोटोग्राफ्स-पेंटिंग्स प्रदर्शित

प्रदर्शनी में प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स और जयपुर के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट की तस्वीरों के साथ पेंटिंग आर्टिस्ट की कलाकृतियां भी हैं। अलग-अलग क्षेत्रों के कलाकारों की रचनाओं के जरिए फोटोग्राफी और पेंटिंग का संगम देखने को मिल रहा है। आयोजक रेणुका कुमावत ने बताया कि प्रदर्शनी में 800 से अधिक फोटोग्राफ्स और पेटिंग्स प्रदर्शित की गई है। साथ ही पुराने जमाने के कैमरे, लेस और पुरानी फोटोग्राफ्स है। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में कला प्रेमी और शहरवासी पहुंच रहे हैं। 23 अगस्त तक प्रदर्शनी जारी रहेगी। इससे पहले शुरुआत में रेणुका कुमावत, संजय कुमावत, अदिति अग्रवाल, डॉली अग्रवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रदर्शनी में प्रदर्शित तस्वीरों और पेटिंग्स की विषयवस्तु की जानकारी दी। इस दौरान आईएएस शुचि त्यागी, पवन गोयल, अर्चना सुराणा, डॉ. विवेक शर्मा, जेडी माहेश्वरी, दीपेंद्र राणा, सुधीर माथुर, अनूप श्रीवास्तव, आनंद पोद्दार, नरेंद्र रावत, अनुपमा सोनी आदि मौजूद रहे। प्रदर्शनी में प्रवेश निशुल्क है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery