Tuesday, September, 08,2026

जेल में सुबोध अग्रवाल के करीब 150 दिन, किताबों और अखबारों में बीत रहा ज्यादातर वक्त

जयपुर: जल जीवन मिशन से जुड़े कथित घोटाले में पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को जेल में रहते हुए करीब 150 दिन पूरे हो चुके हैं। कभी राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में अहम पदों पर रहे अग्रवाल अब जेल की सीमित दिनचर्या में खुद को व्यस्त रखने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उनका ज्यादातर समय किताबें पढ़ने में बीत रहा है। इसके अलावा वह जेल में नियमित रूप से अखबार भी पढ़ते हैं और देश-दुनिया के साथ प्रदेश की गतिविधियों पर नजर बनाए रखते हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक अग्रवाल अब तक जेल लाइब्रेरी से करीब चार किताबें जारी करा चुके हैं। इनमें एक किताब धार्मिक साहित्य से जुड़ी हुई बताई जा रही है। पड़ने के लिए वह जेल की लाइ‌ब्रेरी का डी सहारा ले रहे हैं। जेल में रहने के दौरान किताबें और अखबार उनके समय का अहम हिस्सा बन गए हैं। अग्रवाल सुबह अपने दिन की शुरुआत योगाभ्यास से करते हैं। करीब एक घंटे तक नियमित योग करने के बाद वह अपनी दिनचयाँ में आगे बढ़ते हैं।

बेल में रहते हुए उन्होंने खुद को एक तय रूटीन में रखने की कोशिश की है। योग, किताबें और अखबार पढ़ना उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा बन गए हैं। जेल में उनका मेलजोल भी सीमित बताया जा रहा है। वह सभी कैदियों के साथ घुलने-मिलने के बजाय चुनिंदा कैदियों से ही संवाद कर रहे हैं। अधिकतर समय खुद को किसी न किसी गतिविधि में व्यस्त रखने की कोशिश करते हैं। सूत्रों के अनुसार जेल में रहने के दौरान उनके वजन में भी काफी कमी आई है।

गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं अग्रवाल

जल जीवन मिशन से जुड़े कथित घोटाले के मामले में एसीबी ने अप्रैल में सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार किया था। मामले में टेंडर प्रक्रिया और कथित भ्रष्टाचार से जुड़ी अनियमितताओं की जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मामले में जांच एजेंसी की और से चार्जशीट भी पेश की जा चुकी है। मामले में आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत को करना है।

गिरफ्तारी के बाद से मिलने नहीं पहुंचा कोई साथी या पूर्व IAS

सुबोध अग्रवाल की जेल की जिंदगी का एक पहलू उनका अकेलापन भी है। राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में लंबी पारी खेलने वाले अग्रवाल के कई मौजूदा और पूर्व अधिकारियों से संपर्क रहे हैं। सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने लंबे समय तक बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों के साथ काम किया। लेकिन जेल जाने के बाद से अब तक उनसे मिलने के लिए उनके किसी साथी या दोस्त आईएएस अथवा पूर्व आईएएस अधिकारी के पहुंचने की जानकारी सामने नहीं आई है। जेल सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद से परिवार के स्तर पर होने वाली मुलाकातों के अलावा ब्यूरोक्रेसी से जुड़े लोगों से उनकी मुलाकात लगभग न के
बराबर रही है। खास तौर पर किसी साथी आईएएस या पूर्व आईएएस अधिकारी के जेल जाकर मिलने की बात सामने नहीं आई है। कभी प्रशासनिक गलियारों में जिन अधिकारियों के साथ नियमित उठना-बैठना था, उनसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचने के बाद दूरी नजर आ रही है। यही वजह है कि जेल में अग्रवाल का सामाजिक दायरा काफी सीमित हो गया है। पुनिदा कैदियों से बातचीत और अपनी दिनचर्या में खुद को व्यस्त रखने के अलावा वह अधिकतर समय अकेले ही बिताते हैं। करीब 150 दिन की जेल अवधि में ब्यूरोक्रेसी के पुराने साथियों की बेरुखी भी उनकी मौजूदा स्थिति की एक अलग तस्वीर पेश करती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery