Tuesday, September, 08,2026

जल जीवन मिशन में 960 करोड़ के टेंडर का खेल

जयपुर: जल जीवन मिशन में कथित हजारों करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी को सरकार से अभियोजन स्वीकृति मिल गई है। एसीबी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने फरवरी 2026 में जयपुर, बाड़मेर, उदयपुर, करौली, दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर कार्रवाई कर जलदाय विभाग के नौ वर्तमान व पूर्व अधिकारियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से सात अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति दी गई है। अब इनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चल सकेगा। एसीबी डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के अनुसार अभियोजन स्वीकृति कृष्ण दीप गुप्ता, मुख्य अभियंता गुण नियंत्रण, सुभांशु दीक्षित, तत्कालीन सचिव राजस्थान वाटर सप्लाई एवं सीवरेज मैनेजमेंट बोर्ड, जयपुर, दिनेश गोयल, तत्कालीन मुख्य अभियंता विशिष्ट परियोजना जेजेएम, अरूण श्रीवास्तव, तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रथम, महेन्द्र प्रकाश सोनी, तत्कालीन अधीक्षण अभियंता, दिलीप कुमार गौड़, तत्कालीन मुख्य अभियंता जल जीवन मिशन और विशाल सक्सेना, तत्कालीन अधिशासी अभियंता खंड शाहपुरा के खिलाफ मिली है।

साइट विजिट प्रमाण पत्र को लेकर भी सवाल

एसीबी के अनुसार जांच में 50 करोड़ रुपए से अधिक लागत वाली बड़ी परियोजनाओं की निविदाओं में नियमों के विपरीत साइट विजिट प्रमाण पत्र अनिवार्य किए जाने की बात सामने आई। इससे बोली लगाने वाले ठेकेदारों की पहचान एक-दूसरे के सामने आने की स्थिति बनी। एसीबी का दावा है कि टेंडर प्रक्रिया से लेकर ठेके हासिल करने तक की पूरी प्रक्रिया में करोड़ों रुपए के कथित भ्रष्टाचार के तथ्य सामने आए हैं।

फर्जी प्रमाण पत्र से 960 करोड़ के टेंडर लेने का आरोप

एसीबी ने प्रकरण संख्या 245/2024 दर्ज किया था। जांच में सामने आया कि श्री गणपति ट्यूबवैल कंपनी के प्रोपराइटर महेश मित्तल और श्री श्याम ट्यूबवैल कंपनी के प्रोपराइटर पदमचंद जैन ने कथित तौर पर इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के फर्जी कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र तैयार किए। आरोप है कि जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों से कथित मिलीभगत कर इन प्रमाण पत्रों का विभिन्न निविदाओं में इस्तेमाल किया गया। इसके जरिए दोनों फर्मों ने करीब 960 करोड़ रुपए के टेंडर हासिल किए।

RAS काजल मीणा के खिलाफ मांगी अभियोजन स्वीकृति

इधर, नादौती SDM रहते करीब एक लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में ट्रैप हुई RAS काजल मीणा के खिलाफ केस चलाने के लिए एसीबी ने कार्मिक विभाग से अभियोजन स्वीकृति मांगी है। कार्मिक विभाग अब अभियोजन स्वीकृति देने की तैयारी में है। काजल मीणा को अप्रैल में रिश्वत मामले में ACB ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। SDM पद पर पहली पोस्टिंग के दौरान ही रिश्वत मांगने का मामला सामने आया था। अभियोजन स्वीकृति मिलने के बाद ACB उनके खिलाफ न्यायालय में प्रकरण आगे बढ़ा सकेगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery