Tuesday, September, 08,2026

7वीं मंजिल से गिरकर स्कूल संचालक की मौत

जयपुर: चित्रकूट थाना इलाके में अजमेर रोड स्थित एलीमेंट मॉल में सोमवार सुबह एक स्कूल संचालक की सातवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बनीपार्क के दुर्गा मार्ग निवासी अभिनव राज (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि अभिनव बनीपार्क क्षेत्र में स्कूल संचालित करते थे। सोमवार सुबह करीब 9 बजे वह अपाचे बाइक लेकर घर से निकले थे। करीब आधे घंटे बाद अजमेर रोड स्थित एलीमेंट मॉल पहुंचे। पार्किंग में बाइक खड़ी करने के बाद लिफ्ट से सातवीं मंजिल पर गए। कुछ देर बाद उनके नीचे गिरने की सूचना मिली।

पत्नी से चल रहा था मनमुटाव

सातवीं मंजिल से नीचे गिरने के बाद तेज आवाज हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने नीचे व्यक्ति को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अभिनव की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी, जिससे पत्नी करीब पांच महीने से अपने पीहर में रह रही थी। इस वजह से अभिनव पिछले तीन-चार महीनों से मानसिक अवसाद में चल रहे थे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery