Tuesday, September, 08,2026

पीएम मोदी का Gen-Z प्लान, वडोदरा में Y-रैंप पर संवाद

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 35 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। दौरे का खास आकर्षण गुजरात के वडोदरा में होने वाला Gen-Z कार्यक्रम होगा, जहां प्रधानमंत्री युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने के महज एक घंटे में सभी सीटें फुल हो गईं। वडोदरा में पीएम मोदी की सभा के लिए इस बार मंच को नए अंदाज में तैयार किया गया है। मंच के साथ विशेष 'Y' शेप रैंप बनाया गया है, जिसके चारों ओर युवा बैठेंगे। प्रधानमंत्री रैंप पर चलते हुए Gen-Z के छात्रों और पेशेवरों से बातचीत करेंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वालों को क्यूआर कोड के जरिए प्रवेश मिलेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए बड़ी संख्या में युवाओं के पहुंचने के कारण सीटें जल्द भर गईं। जगह नहीं पाने वाले युवाओं से गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने सोशल मीडिया के जरिए माफी भी मांगी।

20,700 करोड़ के DFC प्रोजेक्ट राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री वडोदरा में माल ढुलाई गलियारे के 326 किलोमीटर लंबे तीन महत्वपूर्ण खंडों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनकी लागत 20,700 करोड़ रुपए से अधिक है। इनमें साणंद (उत्तर)-मकरपुरा, न्यू उमरगांव-न्यू सफाले और न्यू सफाले-जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण (JNP) खंड शामिल हैं।

रेल परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

मोदी 9,700 करोड़ से अधिक की लागत वाली 329 किलोमीटर लंबी तीन रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी एवं चौथी रेल लाइन, मियागाम करजन चोरांडा-मालसर गेज परिवर्तन और विश्वामित्री-दभोई रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना शामिल हैं। तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी शिलान्यास होगा।

नवसारी के बाद मुंबई में FinTech Fest

वडोदरा के बाद पीएम नवसारी जाएंगे, जहां भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद मुंबई पहुंचकर Global FinTech Fest 2026 का उ‌द्घाटन करेंगे। 8 से 11 सितंबर तक होने वाले इस सम्मेलन में एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन, क्वांटम तकनीक, डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन जैसे विषयों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री ने कहा है कि इन परियोजनाओं से लॉजिस्टिक्स और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery