Wednesday, September, 02,2026

दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होगा भारतीय दल

नई दिल्ली: भारत का संसदीय प्रतिनिधिमंडल 13 से 19 सितंबर तक दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में होने वाले 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में हिस्सा लेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में मंगलवार को सम्मेलन की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक हुई। बिरला ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों और महिला प्रतिनिधियों से सम्मेलन के विभिन्न सत्रों व कार्यशालाओं में सक्रिय भागीदारी करने का आग्रह किया। सम्मेलन में समावेशी और निष्पक्ष व्यापार, दिव्यांगजनों का संसद में समावेशन, जलवायु अनुकूलन, संसदों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग, मानवाधिकारों की रक्षा और कानून बनने के बाद उसकी समीक्षा जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी.ए. संगमा की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सांसद, पूर्व सांसद, महासचिवों और संसद सचिवालय के अधिकारियों ने भी संगमा को श्रद्धांजलि अर्पित की। संगमा नौ बार लोकसभा सदस्य रहे और 1996 में सर्वसम्मति से 11वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने गए थे। संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने, सदन की गरिमा बनाए रखने तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र और वंचित समुदायों के विकास में उनके योगदान को याद किया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery