Wednesday, September, 02,2026

आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करना होगा: PM मोदी

बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी किर्गिस्तान यात्रा के दूसरे दिन बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने एससीओ के अन्य सदस्य देशों के प्रमुखों के साथ घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किए। सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा रुख सामने रखा। उन्होंने कहा कि एससीओ के सभी देशों को आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के लिए मिलकर काम करना होगा। आतंकवाद के वित्तपोषण, आतंकियों की भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित पनाहगाहों पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। पीएम मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उन देशों के खिलाफ कड़ा संदेश देने की अपील की, जो आतंकवाद को अपनी नीति का हिस्सा बनाते हैं। पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि युद्ध का बातचीत से हल निकालना चाहिए। सम्मेलन में चीन, रूस, पाकिस्तान, बेलारूस, उज्बेकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान, और ताजिकिस्तान के नेता भी शामिल हुए।

चीन को याद दिलाई संप्रभुता

प्रधानमंत्री मोदी ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) पर कहा कि कनेक्टिविटी परियोजनाओं में सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान होना चाहिए। किसी देश की संप्रभुता की अनदेखी करने वाली परियोजनाओं पर भरोसा नहीं किया जा सकता। CPEC चीन की बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव का प्रमुख हिस्सा है और POK से होकर गुजरता है।

मोदी-जिनपिंग ने मिलाया हाथ

एससीओ समिट के फोटो सेशन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत की। दोनों के बीच अलग से द्विपक्षीय बैठक पहले से तय नहीं थी। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भी उनके साथ नजर आए।

पीएम भारत रवानाः प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की यात्रा पूरी कर भारत के लिए रवाना हो गए। बिश्केक हवाई अड्डे पर किर्गिज गणराज्य के मंत्रिमंडल के अध्यक्ष आदिलबेक ने पीएम मोदी को विदाई दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery