Wednesday, September, 02,2026

स्कूलों की सुरक्षा पर फोकस, 12,335 करोड़ की कार्ययोजना

जयपुर: प्रदेश में शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जर्जर और असुरक्षित स्कूल भवनों व कक्षा-कक्षों का इस्तेमाल पूरी तरह रोकने, सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था करने और स्कूलों में पेयजल और शौचालय की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ सीएस ने युवा जिला कलेक्टरों के साथ बैठक कर शिक्षा, स्वास्थ्य, हरियालो राजस्थान और जल जीवन मिशन की फील्ड स्थिति का फीडबैक भी लिया। जोजरी, बांडी और लूणी नदी में प्रदूषण रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित इंटीग्रेटेड कोऑर्डिनेशन ग्रुप की बैठक में एक्शन प्लान पर चर्चा हुई।

86,768 जर्जर भवन व कक्षा-कक्ष चिह्नित

राजस्थान हाई कोर्ट के 11 अगस्त के निर्देशों की अनुपालना को लेकर हुई समीक्षा बैठक में सामने आया कि प्रदेश के 65,308 राजकीय विद्यालयों का तकनीकी सर्वेक्षण कराया गया है। इसमें 3,768 जर्जर विद्यालय भवन और 83,783 जर्जर कक्षा-कक्ष चिह्नित किए गए हैं। इनके उपयोग पर रोक लगा दी गई है। प्रस्तावित कार्ययोजना में 3,587 नए विद्यालय भवनों के निर्माण पर 2,487.75 करोड़, 22,589 विद्यालयों की वृहद मरम्मत पर 1,129.45 करोड़ और 83,783 जर्जर कक्षा-कक्षों के स्थान पर नए कक्षा-कक्ष बनाने पर 8,378.30 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

कलेक्टरों से कहा-फील्ड में सक्रिय रहें

युवा जिला कलेक्टरों के साथ बैठक में सीएस ने नागरिक केन्द्रित और परिणामोन्मुखी प्रशासन पर जोर दिया। उन्होंने कलेक्टरों से नियमित फील्ड विजिट कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति जांचने को कहा।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने सीएस से की मुलाकात

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने मंगलवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से मुलाकात की। सचिवालय स्थित मुख्य सचिव के कक्ष में हुई बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों और अत्याचार के मामलों को लेकर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने आयोग के अध्यक्ष को एससी वर्ग से जुड़े अत्याचारों की रोकथाम और सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। बैठक में डीजीपी राजीव शर्मा भी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery