Wednesday, September, 02,2026

राजस्थान में पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार 10.93 करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में पर्यटन क्षेत्र तेजी से विस्तार ले रहा है। वर्ष 2026 में जून माह तक प्रदेश में 10.85 करोड़ घरेलू और 8.45 लाख विदेशी पर्यटक पहुंच चुके हैं। वहीं वर्ष 2024 में घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों की यात्राओं के मामले में राजस्थान देश में पांचवें स्थान पर रहा। राज्य सरकार पर्यटन को अर्थव्यवस्था, रोजगार और स्थानीय स्वरोजगार का प्रमुख माध्यम बनाने पर जोर दे रही है। पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक के कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। सरकार का फोकस धार्मिक, ग्रामीण, हेरिटेज, इंको और एडवेंचर पर्यटन को स्थानीय कला, हस्तशिल्प, खान-पान और लोक संस्कृति से जोड़ने पर है। मुख्यमंत्री पर्यटन, देवस्थान और कला-संस्कृति से जुड़ी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर रहे हैं।

नई पर्यटन नीतियों से निवेश को बढ़ावा

पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश और नई पर्यटन इकाइयों को प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान पर्यटन इकाई नीति-2024 लागू की गई। इसके बाद पर्यटन विकास को व्यापक आधार देने के लिए राजस्थान पर्यटन नीति 2025 लाई गई। फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने और प्रक्रियाओं को आसान बनाने के लिए राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति-2025 भी लागू की गई है। वर्ष 2023 में राजस्थान में 17 करोड़ 90 लाख घरेलू और 17 लाख विदेशी पर्यटक आए थे। वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 25 करोड़ 25 लाख घरेलू और 19 लाख 45 हजार विदेशी पर्यटकों तक पहुंच गई।

आईफा और वेड इन इंडिया से बढ़ी राजस्थान की ब्रांडिंग

जयपुर में आईफा अवार्ड के 25 वें समारोह के आयोजन से राजस्थान की पर्यटन, कला-संस्कृति और फिल्म क्षेत्र में वैश्चिक पहचान मजबूत हुई। वही डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के लिए जयपुर में पहली बार वेड इन इंडिया एक्सपो आयोजित किया गया। घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2024 और 2025 में जयपुर में राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट तथा इंडियन स्पॉन्सिबल टूरिज्म स्टेट समिट एंड अवार्ड आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर पर्यटकों को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल देने पर भी फोकस किया गया है। पर्यटको को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पर्यटक सहायता बल ने 15 फरवरी 2024 से विशेष अभियान चलाया। इसके तहत करीब 1,583 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रमुख पर्यटन स्थलों और राजकीय स्मारकों पर ऑनलाइन फीडबैक व्यवस्था भी शुरू की गई है।

घूमर से राजस्थानी व्यंजन तक, संस्कृति बनी पर्यटन की नई पहचान

राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन, धार्मिक आस्था, कला-संस्कृति और विरासत की एक-दूसरे से औड़ने पर जोर दे रही है। राजस्थानी खान-पान और लोक संस्कृति को पर्यटन से जोड़ने के लिए मरु महोत्सव, जैसलमेर और राजस्थान दिवस समारोह के दौरान जयपुर में राजस्थानी फूड फेस्टिवल आयोजित किए गए। नई दिल्ली के सेंट्रल विस्टा में राजस्थानी भोजन कियोस्क भी स्थापित किया गया। प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालयों पर बड़े स्तर पर धूमर फेस्टिवल-2025 आयोजित हुए। यूनेस्को इंडिया के सहयोग से 214 कलाकारों एवं हस्तशिल्प कर्मियों को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया गया। धार्मिक पर्यटन के तहत वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना से 1.12 लाख वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा कराई गई। विरासत संरक्षण के लिए जयपुर की मूलारावजी बावड़ी, बोरा की बावड़ी और जमवारामगढ़ में जीर्णोद्धार कार्यों पर 1.30 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

कला-साहित्य और वैदिक शिक्षा को भी बढ़ावा

कला एवं संस्कृति से जुड़ी संस्थाओं को एक करोड़ रुपए से अधिक का अनुदान स्वीकृत किया गया है। वेद विद्यालयों के अध्यापकों का मानदेय 8 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपए प्रतिमाह किया गया। जयपुर में विजयदान देथा साहित्य उत्सव और बीकानेर में महिलाओं की ऐतिहासिक भूमिका पर सिम्पोजियम आयोजित किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery