Wednesday, September, 02,2026

बैकडेट की फर्जी बीपीएड डिग्री से बना पीटीआई, अरेस्ट

जयपुर: शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में बैकडेट की फर्जी बीपीएड डिग्री के आधार पर नौकरी हासिल करने के मामले में एसओजी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने चन्द्र सिंह पटेल (41) को जोधपुर ग्रामीण पुलिस के सहयोग से पकड़ा। आरोपी पहले तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत था, लेकिन फर्जी डिग्री का खुलासा होने के बाद शिक्षा विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया था। जांच में सामने आया कि चन्द्र सिंह ने दलालों के माध्यम से 1.20 लाख रुपए देकर जेएस विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश से कथित तौर पर बैकडेट में फर्जी बीपीएड डिग्री हासिल की। इसी डिग्री के आधार पर उसने शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 में चयन प्राप्त कर पीटीआई की नौकरी हासिल कर ली। जांच के दौरान चन्द्र सिंह की डिग्री फर्जी पाए जाने का खुलासा हुआ। इसके बाद शिक्षा विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया। बर्खास्तगी के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery