Wednesday, September, 02,2026

बच्ची के सामने मां ने किया सुसाइड

जयपुर: जयपुर में तीन साल की मासूम बच्ची के सामने मां के फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामले को लेकर महिला ने परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाया है। शिप्रापथ थाना प्रभारी हितेश शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के श्योपुर निवासी सरस्वती राठौर (27) की मौत हुई है। वर्ष 2016 में सरस्वती की शादी शिप्रापथ के जगन्नाथपुरी निवासी मुकेश साहू से हुई थी। मेडिकल शॉप पर जॉब करने वाला मुकेश अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ संयुक्त परिवार में रहता है। 27 अगस्त की सुबह सरस्वती ने अपने दोनों बच्चों को स्कूल भेज दिया था। पति मुकेश के जॉब पर जाने के बाद वह तीन साल की बेटी को लेकर कमरे में चली गई। करीब 9:30 बजे उसने साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

मां को लटका देखकर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य पहुंचे। कमरा अंदर से बंद था। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद गेट तोड़कर अंदर जाने पर सरस्वती फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे जयपुरिया हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीहर पक्ष के आने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पिता रामनिवास ने ससुरालवालों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज के लिए सरस्वती को टॉर्चर करते थे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery